Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव रायगढ़ में 32 लाख की ट्रांसपोर्ट कंपनी धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्...
रायगढ़ में 32 लाख की ट्रांसपोर्ट कंपनी धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एक्सक्लूसिव

रायगढ़ में 32 लाख की ट्रांसपोर्ट कंपनी धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Azaad Bharat Desk 31 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad bharat News/Raigarh/ Chhattisgarh/- रायगढ़, 31 जुलाई 2026। रायगढ़ पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन हंट' अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा (32) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पिछले चार माह से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे दरोगापारा से दबोच लिया गया।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को ढिमरापुर चौक स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट के संचालक कमल किशोर शाह ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कंपनी में कार्यरत प्रकाश मिश्रा और दीपक शर्मा ने फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर ट्रांसपोर्ट भुगतान के नाम पर कंपनी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।

जांच में सामने आया कि सितंबर 2025 से एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर बनाकर भुगतान कराया गया। इस फर्जीवाड़े के जरिए विभिन्न बैंक खातों का उपयोग कर करीब ₹32 लाख की राशि निकाल ली गई। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने जब वाउचरों में दर्ज वाहन नंबरों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) से सत्यापन कराया तो कई नंबर दोपहिया और निजी वाहनों के निकले, जिनका माल परिवहन से कोई संबंध नहीं था। वाहन मालिकों ने भी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कभी कार्य नहीं करने की पुष्टि की।

पूछताछ में आरोपी दीपक शर्मा ने स्वीकार किया कि वह सह-आरोपी प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था। भुगतान की राशि विभिन्न लोगों के खातों में भेजी जाती थी, जहां से कमीशन काटकर बाकी रकम उनके बताए बैंक खातों, क्यूआर कोड और फोन-पे नंबरों पर ट्रांसफर कर दी जाती थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि धोखाधड़ी की कुल राशि में से लगभग ₹15 लाख उसे मिले थे। इनमें से करीब ₹4 लाख उसने अपनी मां के इलाज पर खर्च किए, जबकि शेष राशि व्यक्तिगत खर्च और घूमने-फिरने में खर्च कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, एएसआई कोसो सिंह, आरक्षक कमलेश यादव और आरक्षक कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा और व्यापारियों व आम नागरिकों के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |