अपनी पसंद की खबर खोजें
वित्तीय समावेशन अंतर्गत ऑनलाइन व्यक्तिगत उद्यम ऋण आवेदन *(IELA)* पर वित्त सखी, FLCRP, PRP हेतू तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन PTC रायगढ़ में प्रथम बैच जनपद पंचायत पुसौर, रायगढ़, लैलूंगा तथा धरमजयगढ़ का 22/07/2026 से 24/07/2026 को माननीय श्री नीला राम पटेल सर अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री महेश पटेल सर अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी (बिहान प्रभारी), श्री अवीक बासु जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला पंचायत रायगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ,
उक्त प्रशिक्षण में SHG's के सदस्यों का इंटरप्राइज फाइनेंस (महिला उद्यमी ऋण) का ऑनलाइन फॉर्म lokos पोर्टल के माध्यम से किस प्रकार से भरा जाना है flcrp's को इसकी प्रशिक्षण दिया गया तथा साथ ही साथ वित्तीय समावेशन अंतर्गत अन्य बिंदुओं पर वृहद चर्चा किया गया, माननीय अतिथियों के द्वारा आज प्रशिक्षण समापन दिवस के अवसर पर भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।
माननीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के निर्देशानुसार इंटरप्राइज फाइनेंस के लक्ष्य प्राप्ति हेतु इस प्रशिक्षण मे सम्मिलित हुए समस्त प्रतिभागियों को इस योजना के बारे में वृहद रूप से जिले के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है