हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

Breking News/-भाटापारा में युवक की निर्मम हत्या: धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

post

Azaad bharat News/ Raigarh/ Chhattisgarh 

 Highlights/: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सेमरिया (ब) में 24 वर्षीय युवक विक्रम मानिकपुरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भाटापारा।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया (ब) में रविवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। यहां 24 वर्षीय विक्रम मानिकपुरी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर निर्मम हत्या कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के गले पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

बढ़ते अपराधों से लोगों में चिंता

जिले में हाल के दिनों में हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी की चर्चाएं हो रही हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

भाटापारा में युवक की हत्या | बलौदाबाजार में 24 वर्षीय विक्रम मानिकपुरी की धारदार हथियार से हत्या

You might also like!

RAIPUR WEATHER