Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रु...
यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्राइम

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Azaad Bharat Desk 20 October 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3



Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Azaad bharat News//झलकिया

*खेत बेचकर निवेश की गई रकम हड़पी, पीड़ित को न लाभ मिला और न वापस मिली राशि*


*मुख्य आरोपी गजुला मोहन पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामले में है आरोपी, न्यायालय से स्टे लेकर चल रहा था फरार*


*बैंक खातों के लेन-देन और मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, ओडिशा और मुंबई तक जुड़े नेटवर्क की जांच जारी*


 *एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*


*रायगढ़,* । अंतरराष्ट्रीय करेंसी एवं डिजिटल टोकन में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को रायगढ़ साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यूनिटी मेटा टोकन एवं बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से 11 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में थाना साइबर, रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


*ऐसे दिया ठगी की वारदात को अंजाम*


          जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विक्रम परिडा, पिता कर्पूर परिडा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम डिपाटपुर, जिला गंजाम (ओडिशा), वर्तमान निवासी कसेर पारा, चक्रधरनगर, रायगढ़ ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि वह वर्ष 2024 से रायगढ़ में रह रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान गजुला मोहन से हुई, जो चक्रधरनगर क्षेत्र में फास्ट फूड दुकान में कुक का काम करता था।


           आरोप है कि गजुला मोहन ने यूनिटी मेटा टोकन एवं बीड क्वाइन जैसे डिजिटल टोकन में निवेश कर स्वयं लाभ अर्जित करने की बात कहकर प्रार्थी को भी अधिक मुनाफे का लालच दिया। उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने अपना खेत बेच दिया और दिनांक 25 जुलाई 2024 से 3 सितंबर 2024 के बीच कुल 11 लाख 60 हजार रुपये निवेश कर दिए।


             आरोपियों ने रकम प्राप्त करने के लिए चंदन दास के माध्यम से बीड क्वाइन से जुड़े कार्य करने वाले भावेष पटेल के बैंक खाते का उपयोग किया। निवेश के बाद प्रार्थी को न तो कोई लाभ मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। बार-बार पैसे मांगने पर भी रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।


*पूर्व में भी दर्ज हो चुका है धोखाधड़ी का मामला*


                 जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के विरुद्ध वर्ष 2025 में भी चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में विवेकानंद राउत, देवेंद्र महापात्रे और शरद जैन से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि उस मामले में न्यायालय से स्टे प्राप्त करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस इस पुराने मामले से संबंधित तथ्यों और वर्तमान प्रकरण में आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


*एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई*


             मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट प्राप्त कर उनका अवलोकन किया, जिसमें प्रार्थी एवं आरोपियों के बीच रकम के लेन-देन की जानकारी सामने आई।


               विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। आरोपियों ने अपराध में प्रयुक्त अपने-अपने मोबाइल फोन भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।


                  यह भी  जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के संपर्क ओडिशा और मुंबई तक होने तथा रकम आगे अन्य लोगों तक भेजे जाने के संबंध में भी जानकारी मिली है। इस पहलू पर पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि ठगी की पूरी कड़ी, रकम के लेन-देन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।


*गिरफ्तार आरोपी*


1. गजुला मोहन, पिता जी मंगला डोरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बरमपुर, थाना हिंजली, जिला गंजाम (ओडिशा), वर्तमान निवासी हिमालया हाइट्स, मकान नंबर C-110, संजय नगर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

2. चंदन दास, पिता बटाकृष्ण दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम साबामूला, थाना जगतसिंहपुर (ओडिशा), वर्तमान निवासी आशीष टोप्पो के मकान में, रायगढ़ स्टेडियम के पास, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

3. भावेष पटेल, पिता जगतराम पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी कारीछापर, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।


                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण मामले का खुलासा में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक,  निरीक्षक विमल राय, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, रूप राम पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर की अहम भूमिका रही है।


*एससपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* : 


    *आम नागरिक डिजिटल करेंसी, क्रिप्टो टोकन या किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता, विश्वसनीयता और संबंधित संस्था की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें। कम समय में रकम दोगुनी करने या असाधारण मुनाफा दिलाने के वादों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपनी मेहनत की कमाई और संपत्ति बेचकर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |