हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

Big Breking News/-रायगढ़: लैलूंगा के छापरपानी में महिला और 10 माह की मासूम की हत्या, सूने बोर घर में मिले शव, पुलिस जांच तेज

post

Azaad bharat News/Raigarh/ Chhattisgarh मुख्य खबर

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के बाहर स्थित एक सूने बोर मकान में आश्रय ले रही 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बेटी मृत अवस्था में मिलीं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बरत कुमारी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पति की मृत्यु के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी और मायके में रह रही थी। बीते कुछ समय से वह गांव के बाहर स्थित एक बोर मकान में रह रही थी।

16 जुलाई की सुबह ग्रामीणों ने महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। वहीं पास में उसकी 10 माह की बेटी परी भी गंभीर रूप से घायल मिली, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना लैलूंगा पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं लैलूंगा पहुंचे और जांच की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

— आज़ाद भारत न्यूज़

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची की हत्या से सनसनी। सूने बोर घर में मिले शव, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जांच की मॉनिटरिंग करते हुए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

You might also like!

RAIPUR WEATHER