आज़ाद भारत न्यूज़ / (छत्तीसगढ़)/रायगढ़/ छत्तीसगढ़/-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है। आंसर-की जारी होने के लगभग एक घंटे बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया। NTA ने बताया कि परिणाम समय पर जारी किया गया है ताकि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग निर्धारित समय के अनुसार पूरी हो सके।
इस वर्ष देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
दो छात्रों ने किया टॉप
इस बार 720 में से 715 अंक हासिल कर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पांशुल बंसल (हरियाणा) ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है।
रिजल्ट की प्रमुख बातें
1/690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 अभ्यर्थी।
2/सफल अभ्यर्थियों में 58% से अधिक छात्राएं।
3/93% से अधिक छात्रों ने पहली ही कोशिश में NEET परीक्षा पास की।
4/सफल अभ्यर्थियों में अधिकांश की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच।
5/देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से छात्र सफल हुए।
उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा छात्र सफल रहे, जबकि लक्षद्वीप से 43 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।
टॉपर्स भी रहे चर्चा में
लद्दाख से जिग्मेत यांगचन लामो (530 अंक), अंडमान एवं निकोबार से ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप से फहमिदा अनीस (573 अंक) अपने-अपने राज्यों के टॉपर बने। देशभर के 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
अब क्या होगा आगे?
NEET UG 2026 में सफल अभ्यर्थियों को अब MBBS, BDS, AYUSH तथा अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। रैंक, श्रेणी और कॉलेज की पसंद के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
आज़ाद भारत न्यूज़ सभी सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)

