Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव Big Breking News/लोरो घाट में भीषण हादसा, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑप...
Big Breking News/लोरो घाट में भीषण हादसा, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई तीन जिंदगियां
एक्सक्लूसिव

Big Breking News/लोरो घाट में भीषण हादसा, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई तीन जिंदगियां

Harshad Dewangan 16 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
 

Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- जशपुर।जिले के लोरो घाट में बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस, अग्निशमन दल, डायल-112 और स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ व तत्परता से तीन लोगों की जान बच गई। कोयला लेकर धनबाद (झारखंड) से रायपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत तीन लोग उसमें बुरी तरह फंस गए।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो घाट में हुई। ट्रक क्रमांक JH-02-AM-6041 घाट के एक तीखे मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, डायल-112, अग्निशमन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। पुलिस मित्रों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ट्रक का केबिन पूरी तरह दब जाने के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। बचाव दल ने कटर मशीन की सहायता से ट्रक के आगे के हिस्से को काटकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक सहित तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। उन्होंने पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, अग्निशमन दल, डायल-112, पुलिस मित्रों और स्थानीय ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से तीन लोगों की जान बचाई जा सकी।

एसएसपी ने घोषणा की कि रेस्क्यू अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, अग्निशमन दल और अन्य बचावकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, हादसे के दौरान घायलों की मदद करने वाले स्थानीय नागरिकों के नाम गुड सेमेरिटन (नेक नागरिक) योजना के तहत सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रशासन को भेजे जाएंगे।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में बिना घबराए तुरंत पुलिस या डायल-112 को सूचना दें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए घायलों की मदद करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और समय पर मिली सहायता किसी की जान बचा सकती है।

स्थानीय लोगों ने भी जशपुर पुलिस और बचाव दल के इस साहसिक अभियान की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन परिवारों को अपूरणीय क्षति से बचाया जा सका।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |