Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने माम...
अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा
क्राइम

अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा

Azaad Bharat Desk 17 August 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad bharat News/ Raigarh/Chhattisgarh/-रायगढ़, 17 अगस्त 2026। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। मामला एक नाबालिग बालिका से कथित दुष्कर्म और शोषण से जुड़ा है।

टेंट हाउस में काम के दौरान हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल एवं सिम भी दिया।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमाने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाद में पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया।

16 जुलाई को दर्ज हुई थी शिकायत

मामले में 16 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला थाना सक्ती से प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए खरसिया पुलिस के पास आया।

चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने विवेचना शुरू की। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी तथा न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।

मामा के घर से आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 में धारा 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार और गोविंद बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Azaad Bharat News की अपील: नाबालिगों से जुड़े मामलों में उनकी पहचान और निजी जानकारी सार्वजनिक न करें। ऐसे मामलों में पुलिस एवं संबंधित कानूनी एजेंसियों को सूचना देकर सहयोग करें।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |