Azaad bharat News/ Raigarh/Chhattisgarh/- रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित "अभियान संवेदना" के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ लफ्फू उर्फ विजय सारथी ने दुष्कर्म किया।
शिकायत के आधार पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38 वर्ष) निवासी दरोगा पारा, बुढ़मई मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की विवेचना संवेदनशीलता के साथ जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि "महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"



.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)