Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव शासकीय नर्सिंग कॉलेज भर्ती विवाद गहराया: हाईकोर्ट के आदेश के पालन क...
शासकीय नर्सिंग कॉलेज भर्ती विवाद गहराया: हाईकोर्ट के आदेश के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन, सचिव को नोटिस
एक्सक्लूसिव

शासकीय नर्सिंग कॉलेज भर्ती विवाद गहराया: हाईकोर्ट के आदेश के पालन की मांग को लेकर प्रदर्शन, सचिव को नोटिस

Azaad Bharat Desk 29 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh -रायपुर, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर एवं सहायक प्राध्यापक पदों पर नियमित भर्ती को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग यूनियन ने जेएनएम मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

मेरिट सूची सार्वजनिक नहीं होने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी


यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 2,000 आवेदकों की प्रारंभिक सूची जारी की गई थी। पात्र-अपात्र सूची और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार की गई, लेकिन मेरिट सूची सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे अभ्यर्थियों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को जारी किया नोटिस

मामले की सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया (आईएएस) को अवमानना याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह याचिका अभय किशोर सिंह, डॉ. अजय त्रिपाठी एवं अन्य अभ्यर्थियों की ओर से उनके अधिवक्ताओं द्वारा दायर की गई है।

100 प्रतिशत महिला आरक्षण को पहले ही किया जा चुका है निरस्त

यह मामला वर्ष 2021 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं ने भर्ती नियम 2013 और विज्ञापन के कुछ प्रावधानों को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 9 मार्च 2023 को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने डेमोंस्ट्रेटर एवं सहायक प्राध्यापक पदों की सीधी भर्ती में 100 प्रतिशत महिला आरक्षण को संविधान के अनुच्छेद 16 के विपरीत मानते हुए संबंधित प्रावधानों को निरस्त कर दिया था।

संशोधित अधियाचन नहीं भेजने का आरोप

अवमानना याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद 15 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को संशोधित अधियाचन भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। आरोप है कि विभाग ने न तो भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किया और न ही संशोधित अधियाचन आयोग को भेजा।

संविदा भर्ती विज्ञापन पर भी उठा विवाद

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि नियमित भर्ती पूरी करने के बजाय चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 22 जून 2026 को संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया, जिसे भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

सचिव के जवाब पर टिकी निगाहें

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से 15 मार्च 2023 के सीजीपीएससी पत्र का उल्लेख किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि विभाग को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी थी। अब सभी की निगाहें चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव के जवाब और हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

नर्सिंग अभ्यर्थियों और यूनियन ने भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा हाईकोर्ट के आदेश का तत्काल पालन करने की मांग की है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |