हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

20 माह में पैसा डबल करने का झांसा, ₹2.38 करोड़ की ठगी: गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

post

Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- सारंगढ़-बिलाईगढ़। नारी सम्मान निधि योजना के नाम पर लोगों को 20 माह में पैसा दोगुना करने और जमा राशि पर हर माह 10% अनुदान देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को सारंगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय लक्ष्मै (पिता स्व. पुनीराम लक्ष्मै, निवासी ग्राम छर्रा, थाना सारंगढ़) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जेवरा के मोतिन यादव सहित आसपास के गांवों की महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अजय लक्ष्मै, दिनेश बंजारे, उत्तम बाई बंजारे एवं अन्य एजेंट गांव-गांव जाकर "छत्तीसगढ़ युवा समाज सुधार समिति" के नाम से संचालित कथित "नारी सम्मान निधि योजना" को शासकीय योजना बताकर लोगों से निवेश करवा रहे थे।

आरोपियों ने दावा किया कि योजना में जमा की गई राशि 20 माह में दोगुनी हो जाएगी, प्रत्येक माह जमा राशि पर 10% अनुदान मिलेगा तथा यदि कोई व्यक्ति ऋण लेकर निवेश करता है तो उसकी ऋण किस्त भी संस्था द्वारा जमा की जाएगी। इन झूठे वादों के झांसे में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने पैसा जमा किया।

शिकायत और जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने करीब ₹2,38,22,260 की ठगी की है। जांच के बाद थाना सारंगढ़ में 23 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 351/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय लक्ष्मै ने ठगी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके कब्जे से एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक एवं रजिस्टर जब्त किए गए। आरोपी को 24 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र मनहर, प्रधान आरक्षक भँवर काटले, आरक्षक मिनिकेतन पटेल, अरविंद सिदार, योगेश सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आज़ाद भारत वेब न्यूज़

You might also like!

RAIPUR WEATHER