Azaad Bharat
Breaking
🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम व्यापार चावल के दाम बढ़ने के खतरे से खाने की थाली होगी महंगी, इस वजह से बढ...
 चावल के दाम बढ़ने के खतरे से खाने की थाली होगी महंगी, इस वजह से बढ़ सकते हैं रेट्स
व्यापार

चावल के दाम बढ़ने के खतरे से खाने की थाली होगी महंगी, इस वजह से बढ़ सकते हैं रेट्स

Azaad Bharat Desk 06 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

चावल के शौकीनों के लिए एक चिंता की खबर है क्योंकि देश में चावल के दाम बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. वैश्विक चावल की कीमतों में पिछले 11 सालों का सबसे ऊंचा स्तर देखा जा रहा है और अब भारत में भी चावल के दाम चढ़ने की आशंका बन गई है. अल नीनो इफेक्ट के कारण चावल के प्रमुख उत्पादकों के सामने कम पैदावार का खतरा बन गया है और इसके चलते गरीब एशियाई और अफ्रीकी देशों में चावल के दामों में इजाफा होने की संभावना नजर आ रही है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


चावल के रिटेल और थोक दाम ऊपर जाने का अंदेशा

ध्याने देने वाली बात ये है कि भारत दुनिया के चावल के कुल उत्पादन का 40 फीसदी हिस्सेदार है और साल 2022 में भारत का चावल निर्यात 5.6 करोड़ टन रहा था. हालांकि अब देश में चावल का कम प्रोडक्शन इसके निर्यात शिपमेंट्स में कमी की वजह बन सकता है और चावल के रिटेल और थोक दाम ऊपर जा सकते हैं.


मिनिमम सपोर्ट प्राइस के बढ़ने से चावल कीमतों पर असर

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बी वी कृष्णा राव का कहना है कि भारत पिछले साल तक चावल का सबसे सस्ता उत्पादक देश था. अब चूंकि देश में नए मिनिमम सपोर्ट प्राइस आ चुके हैं तो भारतीय कीमतें बढ़ने का असर दूसरे चावल सप्लायर्स पर भी आ रहा है और वो कीमतें बढ़ा रहे हैं.


अन नीनो इफेक्ट का भी खतरा

एशिया में चावल लगभग 3 अरब लोग खाते हैं और ये पानी आधारित फसल है जिसका एशिया में बहुतायत में यानी लगभग 90 फीसदी उत्पादन होता है. इस साल अल-नीनो पैटर्स के चलते कम बरसात का खतरा बन गया है जो कि चावल जैसी पानी आधारित फसल के लिए अच्छा संकेत नहीं है. वहीं ये भी चिंताजनक बात है कि मौसम के खराब असर का प्रोडक्शन पर असर आने से पहले ही ग्लोबल चावल के दाम 11 साल के उच्च स्तर पर आ चुके हैं. फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के ग्लोबल राइस प्राइस इंडेक्स के मुताबिक ये आंकड़ा आया है.



यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर ने की थी रिकॉर्ड आउटपुट का अनुमान

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) ने चावल उत्पादन करने वाले सभी टॉप के छह देशों - बांग्लादेश, चीन, भारत, इंडोनेशिया, थाइलैंड और वियतनाम के रिकॉर्ड चावल उत्पादन करने का अनुमान दिया था. चावल के कारोबार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अल-नीनो इंपैक्ट किसी एक देश तक सीमित नहीं रहेगा और लगभग सभी चावल उत्पादक देशों के आउटपुट पर असर डालेगा.


भारत से निर्यात होने वाले चावल <RI-INBKN5-P1> के दाम 9 फीसदी उछाल के साथ 5 साल के उच्च स्तर पर आ गए हैं. इसका मुख्य कारण ये रहा कि केंद्र सरकार ने नए सीजन के सामान्य चावल के लिए किसानों को 7 फीसदी दाम बढ़ाकर देने का निर्देश जारी कर दिया है. वहीं देश में सीमित सप्लाई की वजह से चावल के दाम पहले ही चढ़ रहे हैं और अब अगर उत्पादन घटता है तो कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा सकती है.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |