Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम व्यापार वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के...
वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया अब तक निचले स्तर पर पहुंचा। पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.09 नीचे गिर गया।
व्यापार

वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया अब तक निचले स्तर पर पहुंचा। पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.09 नीचे गिर गया।

Azaad Bharat Desk 12 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/नई दिल्ली: वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया अब तक निचले स्तर पर पहुंचा। पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.09 नीचे गिर गया। हाल ही में डॉलर सूचकांक के 100.50 डॉलर से बढ़कर 102.40 डॉलर पर पहुंचने और स्थिर बने रहने की वजह से रुपया 0.12 की गिरावट के साथ 84.09 पर कारोबार कर रहा है। ट्रे़ड एक्सपर्ट्स के अनुसार, मध्य पूर्व में तनाव इसका कारण है। इसी वजह से अस्थिरता बनी हुई है। मौजूदा स्थिति की वजह से तेल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी और अल्पावधि में रुपया कमजोर रहेगा। ब्रेंट क्रूड 30 सितंबर को लगभग 69 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 78.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18

 इस बीच, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले नौ दिनों में भारतीय शेयर बाजार में 55,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया 83.96 के दिन के उच्चतम स्तर तक चढ़ा, लेकिन 84.09 (प्रोविजनल) के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, "भारतीय बाजारों से लगातार एफआईआई निकासी ने रुपये को और कमजोर कर दिया है, जो आगे और ज्यादा गिरावट की संभावना का संकेत दे रहा है।" 

 बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर 84.20-84.35 रेंज के बीच रहेगा तो सुधार संभव है, जबकि 83.70-83.80 रेंज के साथ प्रतिरोध देखा जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक की रुपये के लचीलेपन और सीमित सट्टा स्थिति पर टिप्पणी से रुपये की चाल धीमी और स्थिर रही है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार, भारतीय रुपया सबसे कम अस्थिर मुद्राओं में से एक बना हुआ है। जानकारों के अनुसार, कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता रुपये के मूल्य को प्रभावित करती है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल मुख्य रूप से मध्य पूर्व में सप्लाई से जुड़ी बाधाओं की चिंताओं से जुड़ा है।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |