Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम व्यापार छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई
व्यापार

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई

Azaad Bharat Desk 21 October 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 12 लाख व्यापारियो को परिवार सहित कर्मचारियों एवं उनके परिवार के पात्र मतदाताओं से शत प्रतिशत शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील- पारवानी

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलचा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की  बैठक आज दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12ः00 बजे जूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, इकाई, व्यापारिक एसोसिएशन एवं चेंबर विंग्स के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।


तत्पश्चात विषय सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई जिसमें पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, लगभग 2222 प्राप्त नए सदस्यता आवेदन पत्रों की सूक्ष्म जांच के पश्चात स्वीकृति प्रदान की गई एवं सदस्यों से प्राप्त आवेदन फर्मो के नाम, स्थान, प्रतिनिधि के नाम परिवर्तन, रुपए 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति, त्यौहारी सीजन एवं चुनाव के  मद्देनजर व्यापार में आ रही कठिनाइयों के संबंध में चर्चा एवं वर्तमान चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान कैसे हो? आदि विषय पर चर्चा हुई। उपरोक्त सभी विषयों पर कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की।


चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने अपने उद्बोधन में बैठक में उपस्थित सदस्यों को बताया कि आगामी चुनाव से संबंधित पुलिस एवं अधिकारियों द्वारा जांच से व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों को लेकर चेम्बर प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया गया था कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के चैक-चैराहों पर पुलिस जांच से शहर एवं प्रदेश के व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जाँच अधिकारियों द्वारा व्यापारियों पर ऐसे वस्तुएं जिनमे ई-वे बिल की आवश्यकता नही होती है को लेकर अनुचित कार्यवाही की जा रही है।


जिस पर श्रीमती कंगाले जी के सकारात्मक सहयोग के परिणामस्वरूप इस प्रकार की घटनाओं में 90 से 95 प्रतिशत तक की कमी आई है जिसके लिए हम उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है।


हम चाहते हैं कि प्रदेश के 12 लाख व्यापारी अपने व्यवसाय का संचालन सुचारू और निर्बाध रूप से कर सके। जब भी कोई व्यापारी नगद और माल का संचलन करते हैं तो उसका पूरा ब्यौरा व्यापारी के पास होना चाहिए ताकि उचित समय पर जांच अधिकारी को दिखा सकें जिससे कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो।





श्री पारवानी जी ने बैठक में स्थानीय स्तर पर गठित इकाइयों के महत्व को बताते हुए उपस्थित इकाइयों के पदाधिकारियों से यह निवेदन किया कि सभी इकाइयां वर्तमान स्थिति को देखते हेतु व्यापारियों के सहयोग हेतु कम से कम 2 हेल्पलाइन नंबर जारी करें ताकि व्यापारियों की परेशानियों का जल्द  निपटान हो सके साथ ही इकाई पदाधिकारी अपने क्षेत्र के वरिष्ठतम अधिकारी  जैसे कलेक्टर, एसडीएम, आयकर अधिकारी, जीएसटी अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी आदि से मिलकर यह सुनिश्चित करें कि उक्त राशि का आगामी चुनाव से कोई संबंध नहीं है।


श्री पारवानी जी ने यह भी बताया की जब्त राशि एवं वस्तुओं पर चुनाव के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी अतः जब्त होने के पहले ही व्यापारियों का जागरूक होना आवश्यक है ताकि उनके व्यापार पर कोई विपरीत प्रभाव ना पड़े। ट्रांसपोर्टर का यह दायित्व है की व्यापारियों के वस्तुओं से संबंधित समस्त दस्तावेज जैसे बिल और ई वे-बिल अपने पास रखें ताकि चेक पोस्ट में कोई भी वस्तु जांच अधिकारियों द्वारा जब्त ना किया जा सके।


बैठक में श्री पारवानी जी ने आगामी चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साधते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 3 करोड़ जनसंख्या में से हम 12 लाख व्यापारी हैं जो प्रदेश में 30 लाख मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित कर सकते हैं। व्यापारीगण अपने मताधिकार के साथ-साथ अपने परिवार एवं कर्मचारियों के मताधिकार का उपयोग अवश्य रूप से करवाएं। समस्त इकाइयों एवं एसोसिएशन मतदान हेतु अपने क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करें ताकि शत् प्रतिशत मतदान हो सके।


बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया। जूम मीटिंग के आयोजन में उद्योग चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय चैबे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान सहित पूरे प्रदेश से उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य, इकाई पदाधिकारी एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीगण प्रमुख उपस्थित रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |