Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी के ‘म्यूल अकाउंट’ पर बड़ी कार्रवाई, 5 आ...
जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी के ‘म्यूल अकाउंट’ पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
एक्सक्लूसिव

जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी के ‘म्यूल अकाउंट’ पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Azaad Bharat Desk 10 August 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- जांजगीर-चांपा। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले पांच ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में इन बैंक खातों का कनेक्शन देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 33 साइबर ठगी के मामलों से सामने आया है। इन मामलों में कुल करीब 10 करोड़ 18 लाख 19 हजार 809 रुपये की साइबर ठगी की जानकारी सामने आई है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम से बैंक खाते खुलवाए और मोबाइल नंबरों के सिम सक्रिय कर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को अलग-अलग खातों में जमा करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। इसके बदले खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था।

11 राज्यों के 33 मामलों से जुड़ा नेटवर्क

जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों का संबंध देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड मामलों से मिला है। इनमें—

  • आंध्र प्रदेश – 4 मामले
  • गोवा – 2 मामले
  • गुजरात – 5 मामले
  • हिमाचल प्रदेश – 2 मामले
  • कर्नाटक – 6 मामले
  • महाराष्ट्र – 3 मामले
  • राजस्थान – 2 मामले
  • तेलंगाना – 4 मामले
  • उत्तर प्रदेश – 2 मामले
  • पश्चिम बंगाल – 1 मामला
  • छत्तीसगढ़ – 2 मामले

पुलिस के मुताबिक, इन 33 मामलों से संबंधित 66 लाख 557 रुपये की रकम आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है।

‘समन्वय’ पोर्टल से मिले इनपुट के बाद शुरू हुई जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर साइबर अपराधों की निगरानी के दौरान पुलिस को ‘समन्वय’ पोर्टल के माध्यम से इन बैंक खातों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले। इसके बाद जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन की विस्तृत जांच शुरू की।

जांच में खातों का कनेक्शन अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में सत्यनारायण आदित्य, निवासी किकिरदा, थाना बिर्रा; तुषार सिंह राठौर एवं ओम प्रकाश केवट, दोनों निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा; हरीश कुमार देवांगन, निवासी सिवनी, थाना चांपा तथा मनोज कुमार मांझी, निवासी चांपा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि संदीप चंद्रा और उसके साथियों ने कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाए और मोबाइल नंबर सक्रिय कराए थे। बाद में इन खातों को अपने कब्जे में लेकर साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के अनुसार, इसके बदले खाताधारकों को कुछ हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक कमीशन मिलने की बात सामने आई है।

जेल में बंद संदीप चंद्रा से भी जुड़ा कनेक्शन

जांच में यह भी सामने आया है कि संदीप चंद्रा वर्तमान में एक अन्य साइबर ठगी के मामले में केंद्रीय जेल में बंद है। उसके खिलाफ बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस थाना, बिलासपुर में मामला दर्ज है।

पुलिस अब संदीप चंद्रा से जुड़े अन्य लोगों और म्यूल अकाउंट के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का उद्देश्य साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किए गए अन्य बैंक खातों और आरोपियों तक पहुंचना है।

BNS की इन धाराओं में मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 317(4), 317(5), 318(4) और 323 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |