Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रायगढ़ में सेवा और जनभागीदारी का संदे...
ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रायगढ़ में सेवा और जनभागीदारी का संदेश, रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक हुए आयोजन
छत्तीसगढ़

ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रायगढ़ में सेवा और जनभागीदारी का संदेश, रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य शिविर तक हुए आयोजन

Azaad Bharat Desk 08 August 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- रायगढ़, 8 अगस्त 2026। जिंदल समूह के संस्थापक एवं उद्योगपति ओमप्रकाश जिंदल (बाबूजी) की 96वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ में फाउंडर्स डे श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया। जिंदल स्टील परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान, पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच, भोजन वितरण तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।


जिंदल स्टील परिसर में हुआ मुख्य समारोह

फाउंडर्स डे का मुख्य कार्यक्रम जिंदल स्टील परिसर में सेंट्रल बैरियर के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा कर्मियों के मार्चपास्ट और संस्थापक को सलामी के साथ हुई। ग्राम कोसमपाली की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने ओ.पी. जिंदल के औद्योगिक विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को याद किया।


बाबूजी के आदर्श आज भी प्रेरणा’

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ओ.पी. जिंदल ने उद्योग को केवल व्यवसाय के रूप में नहीं देखा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी महत्व दिया। उनके प्रयासों से रायगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर बढ़े।

जिंदल स्टील के अधिकारियों ने भी उनके संघर्ष, सादगी, मेहनत और दूरदर्शिता को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

जिंदल सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच और जनसेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


वृद्धाश्रम और सेवा संस्थाओं तक पहुंची मदद

फाउंडर्स डे के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन की ओर से शहर की विभिन्न सेवा संस्थाओं, वृद्धाश्रमों और बाल गृहों में भोजन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान जरूरतमंदों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद्य सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।


विशेष बच्चों के साथ मनाया खुशियों का दिन

जिंदल आशा में विशेष बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और सीएसआर टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए।

पूंजीपथरा और तमनार में भी आयोजन

पूंजीपथरा स्थित स्टील स्ट्रक्चरल डिवीजन में संस्थापक दिवस के अवसर पर ओ.पी. जिंदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन और स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए गए। जरूरतमंद बच्चों के संस्थान में खाद्य एवं सूखा राशन वितरित किया गया।


वहीं तमनार स्थित गारे-पेलमा 4/6 कोल माइंस में भी स्वास्थ्य जांच शिविर और सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मूक-बधिर बच्चों के विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के साथ सेवा गतिविधियां की गईं।


रायगढ़ में उद्योग के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

फाउंडर्स डे के विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जिंदल समूह ने संस्थापक ओ.पी. जिंदल के सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और विकास के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |