Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलत...
रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता,एसपी दिव्यांग पटेल की तत्परता से घटना का पर्दाफाश
क्राइम

रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता,एसपी दिव्यांग पटेल की तत्परता से घटना का पर्दाफाश

Azaad Bharat Desk 25 September 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


      Azaad-bharat News/*25 सितंबर, रायगढ़* ।  कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया। आज दोपहर कार लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने तुरंत जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई । हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़, साइबर सेल और भूपदेवपुर की टीम गठित की गई और उन्हें तुरंत कार्रवाई में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, साथ ही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सारंगढ़, सक्ती, कोरबा, झारसुगुडा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया । एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के रूट और पहचान की पुष्टि की और सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किया गया जिसमें रायगढ़ और सक्ती के बेहतर कॉडिनेशन और पुलिस की सघन नाकेबंदी में बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर आरोपियों द्वारा कार को छोड़कर फरार हो गए। रायगढ़ पुलिस ने लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार (सीजी 13बीए 5441) को बरामद कर लिया है और पीड़ित पंकज सिंह के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में लूट का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


*घटना का विवरण*-

       घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंकज सिंह, पिता जितेंद्र सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में सोनकर पारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि वे अपनी कार किराए पर देते हैं और प्रतिदिन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार (क्रमांक: सीजी 13 BA-5441) खड़ी करते हैं, जिसकी ड्राइविंग वह स्वयं करते हैं। आज दोपहर करीब 3:15 बजे, दो युवक (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) कार किराए पर लेकर टीपाखोल, कोतरारोड़ जाने के लिए बुकिंग की। दोनों युवक पंकज की कार में बैठ गए, जिनमें से एक ड्राइवर सीट के बगल में और दूसरा पीछे बैठा था।

            टीपाखोल पहुंचने के बाद, पीछे बैठे युवक ने अचानक धारदार हथियार निकालकर पंकज को धमकाया, जबकि दूसरे युवक ने पंकज को कार से बाहर धकेल दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर खरसिया-सक्ती की ओर फरार हो गए। पंकज ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।       

              इस त्वरित और सफल ऑपरेशन में, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशों के तहत, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने काम किया। डीएसपी अखिलेश कौशिक और डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय ने टीम का नेतृत्व किया। जिला सक्ती के डीएसपी मनीष कंवर, थाना प्रभारी जैजेपुर निरीक्षक जितेन्द्र कोशले तथा रायगढ़ पुलिस टीम में थाना पभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, यशवंत दुबे, तारीक अनवर, थाना कोतरारोड़ के प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक बाबूलाल पटेल, संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, प्रवीण राज, संजय केरकेट्टा शामिल थे। रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जो आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के उनके संकल्प को दर्शाता है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |