हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

भोपाल डबल मर्डर केस: 9 मिनट में वारदात, सीसीटीवी से बचते हुए आए-गए शूटर; सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज


क्राइम 05 July 2026
post

???? आज़ाद भारत पोर्टल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन (70) और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन (70) की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में पहली बार दो संदिग्ध हमलावर सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूरी तैयारी और सुनियोजित रणनीति के साथ आए थे तथा महज 9 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी से बचने के लिए बदला रास्ता

पुलिस के अनुसार 22 जून की रात आरोपी पहले सुभाष नगर पुल के पास कैमरे में दिखाई दिए। इसके बाद मुख्य सड़क की बजाय गलियों का रास्ता अपनाते हुए करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर रात लगभग 9 बजे दंपती के घर पहुंचे। वारदात के बाद दोनों अलग-अलग रास्तों से निकले, ताकि उनकी गतिविधियों को जोड़ना मुश्किल हो सके।

पेशेवर अंदाज में की हत्या

जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथ मोबाइल फोन नहीं लाए थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। उन्होंने ग्लव्स पहन रखे थे ताकि फिंगरप्रिंट न मिलें। घर में घुसते ही उन्होंने सीधे दंपती को निशाना बनाया। हेमंत फिलेमोन के सिर में गोली मारी गई, जबकि शकुंतला फिलेमोन को कनपटी और सीने में गोली मारी गई। घटना के बाद दोनों तेजी से फरार हो गए।

तीन बिंदुओं पर केंद्रित है जांच

पुलिस फिलहाल तीन प्रमुख पहलुओं पर जांच कर रही है—

  • दंपती की संपत्ति का संभावित लाभार्थी कौन है।
  • किरायेदारों से पुराने विवाद।
  • पड़ोसियों और स्थानीय बदमाशों से विवाद, जिसमें रिजवान नामक व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सीहोर तक पहुंची जांच

एसआईटी को जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दंपती के मोबाइल फोन कजलीखेड़ा क्षेत्र में फेंके और वहां से बिलकिसगंज की ओर गए। पुलिस ने इस रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों के संभावित ठिकानों की तलाश जारी है।

सुपारी किलिंग के एंगल से जांच

पुलिस के अनुसार वारदात का तरीका पेशेवर अपराधियों जैसा है। आरोपी बिना मोबाइल, बिना वाहन और बेहद कम सुराग छोड़कर फरार हुए। दंपती के बैग में रखे 17,400 रुपये भी नहीं ले जाए गए, जिससे लूट की आशंका कमजोर पड़ती है। इसी कारण पुलिस इस मामले की जांच सुपारी किलिंग के एंगल से भी कर रही है।

22 जून को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 24 जून को ऐशबाग स्थित मकान से दंपती के शव बरामद हुए थे। जांच में खुलासा हुआ कि उनकी हत्या 22 जून की रात गोली मारकर की गई थी। घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए थे। पुलिस का कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है।


सुपारी किलिंग के एंगल से जांच

You might also like!





RAIPUR WEATHER

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |