???? आज़ाद भारत पोर्टल
पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर के चिड़रापारा स्थित एक किराए के मकान में 21 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में शव करीब पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान भीमा पैंकरा (21 वर्ष), पिता श्रवण कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। वह पत्थलगांव की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कार्यरत थी और चिड़रापारा में नेहरू एक्का के किराए के मकान में रह रही थी।
कई दिनों तक कमरा बंद रहने पर हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि कई दिनों से युवती कमरे से बाहर नहीं निकली और दरवाजा भी नहीं खुला। इस पर मकान मालिक को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अंदर युवती का शव फंदे से लटका मिला। शव सड़-गल जाने की स्थिति में था, जिससे आशंका है कि मौत करीब पांच दिन पहले हुई होगी।
एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा एफएसएल टीम की सहायता से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में युवती के एक युवक से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.jpg)
.jpg)








.jpg)
.jpg)

