Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम ऑपरेशन क्लीन हंट" में फरार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी व ससुर पर जानलेवा ...
ऑपरेशन क्लीन हंट
क्राइम

ऑपरेशन क्लीन हंट" में फरार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला भेजा गया जेल

Azaad Bharat Desk 05 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


Azaad bharat News Raigarh Chhattisgarh*
 Highlights/-

 *लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था हमला, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई*

 *3 माह से फरार आरोपी को कापू पुलिस ने सरगुजा से घेराबंदी कर दबोचा*

           *4 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत थाना कापू पुलिस ने पत्नी एवं ससुर पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं धारदार टंगिया भी बरामद किया है।


       जानकारी अनुसार 19 मार्च 2026 को पीड़िता श्रीमती जेरोमिना किस्पोट्टा (30 वर्ष), निवासी ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पति अमिताप लकड़ा के साथ मायके ग्राम ठाकुरनगर आई हुई थी। रात के भोजन के दौरान सब्जी कम-ज्यादा पर हुए मामूली विवाद में आरोपी पति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे लोहे के सब्बल से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पिता रघुराम किस्पोट्टा पर भी आरोपी ने धारदार टंगिया से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। चिकित्सीय परीक्षण में पीड़िता के पिता की चोटों को चिकित्सक द्वारा गंभीर (Grievous Injury) बताया गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 118(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था।

"ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के दौरान थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की लगातार पतासाजी की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर (जिला सरगुजा) में घेराबंदी कर *आरोपी अमिताप लकड़ा (35 वर्ष), पिता परमेश्वर लकड़ा* को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं धारदार टंगिया जब्त की गई।


      वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


      आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

    *"घरेलू विवाद हो या कोई अन्य कारण, हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। क्षणिक आवेश में किया गया हमला न केवल परिवार को बिखेर देता है, बल्कि आरोपी को भी कानून के कठोर दायरे में ले आता है। रायगढ़ पुलिस ऐसे गंभीर अपराधों में किसी भी फरार आरोपी को बख्शने वाली नहीं है।"*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |