अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्रिपरिषद का भी शपथ ग्रहण हुआ और सदस्यों ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सांसदों एवं विधायकों के साथ इस समारोह में उपस्थित रहे।