हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

Election Results 2026

post

Azaad bharat News/ Raigarh/ Chhattisgarh

एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है. वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं. बंगाल के रुझानों में टीएमसी-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं असम में बीजेपी आगे चल रही है जबिक केरलम में यूडीएफ को बढ़त दिख रही है. वहीं तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके अपनी बढ़त को कायम किए हुए है. जिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आज आ रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही केरल और तमिलनाडु भी शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रंगास्वामी राज जारी रहेगा या सत्ता बदलेगी, इसका फैसला भी आज आएगा. 

पहली बार बंगाल में BJP सरकार? PM मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई, वहां BJP आगे पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 293 सीटें हैं. इन सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है., पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं. 

बंगाल में भाजपा आगे, दिल्ली BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी पश्चिम बंगाल में टीएमसी 103 और बीजेपी भी 103 सीटों पर आगे है. असम की 126 सीटों में से 61 पर बीजेपी और केवल 9 पर कांग्रेस आगे हे. केरल में लेफ्ट गठबंधन 64 और कांग्रेस गठबंधन 71 सीटों पर आगे है. तमिलनाडु में डीएमके 104 और एआईएडीएमके 27 सीटों पर आगे है. पुडुचेरी में बीजेपी 22 और कांग्रेस गठबंधन 06 सीटों पर आगे है.

You might also like!

RAIPUR WEATHER