Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई,डूबी नाव से ...
आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई,डूबी नाव से करीब 40 लोगों को नदी से निकाला गया, नाव डूबने की घटना पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है
एक्सक्लूसिव

आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई,डूबी नाव से करीब 40 लोगों को नदी से निकाला गया, नाव डूबने की घटना पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है

Azaad Bharat Desk 19 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

Azaad-bharat /रायगढ़, 19 अप्रैल 2024/ आज दोपहर उड़ीसा के महानदी में एक नाव दुर्घटना घटित हुई। जिसकी प्रारंभिक जानकारी आने पर पता चला है कि घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। घटना स्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

           संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी मौके लिए रवाना हो गये है।

            समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। झारसुगुड़ा पुलिस को यहां से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारधा महानदीमहानदी बांध के तट पर स्थित स्टोनसेनी देवी मंदिर में डूबी नाव से करीब 40 लोगों को नदी से निकाला गया है। हालांकि अब तक कई लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है. स्थानीय दस्तावेजों के अनुसार वे लोग जिस नाव से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, वह मछली पकड़ने वाली सामान्य नाव थी। जिसमें लाइफ़ जैकेट सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की कमी थी। वहीं एक नाव में क्षमता से अधिक लोगों को शामिल किया गया था।

              ओडिशा सरकार ने की मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा, सीएम ने किया दुख व्यक्त 

O अंजोरीपाली, गोर्रा, छपोरा और कोतरलिया गांव के लोग थे नाव में सवार

O लापता लोगों की जारी है तलाश


झारसुगुड़ा: हीराकुंड जलाशय के अपस्ट्रीम नदी में नाव डूबने की घटना पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है।  उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख  की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बचाए गए सभी लोगों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बचाव कार्यों के लिए 5 स्कूबा ड्राइवरों और 2 खोज कैमरों को हवाई मार्ग से भेजा गया है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |