अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/धार। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर में जिस्मफरोशी के कारोबार की खबरें मिल रही थी। पुलिस ने मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित युवराज ढाबे में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। धार के पीथमपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है ये सेक्स रैकेट एक ढाबे में हाइवे पर चलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से ढाबे में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिसके बाद अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूरी प्लानिंग के साथ ढाबे पर रेड मारी और दो युवकों के साथ तीन युवतियों को पकड़ा । पकड़े गए दो युवकों में से एक सेक्स रैकेट का सरगना बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ में जुटी हुई है।