अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल जवानों से मुठभेड़ों में नक्सलियों को मुँह के बल गिराया है। यही वजह हैं कि दनादन मुठभेड़ में नुक़सान उठाने के बाद नक्सली ख़ौफ़ में देखे जा रहे हैं। वे अब सरकार से बातचीत करना चाहते हैं नक्सली।
दरअसल नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जारी किए गए प्रेस नोट में माओवादियों ने संगठन की ओर से वार्ता को लेकर दिए गए बयान का सरकार की ओर से अभी तक सीधा जवाब नहीं देने की बात लिखी। माओवादियों ने अपने प्रेस नोट में लिखा है ‘आदिवासियों के नरसंहार में तेज़ी आई है।’ माओवादी नेता ने कहा कि इसका सीधा मतलब वार्ता के नाम से जनता को दिग्भ्रमितकरने की कोशिश है।
माओवादी नेता विकल्प ने कहा, आज का माहौल यह बता रहा है की सरकार वार्ता के प्रति बेईमान है और वार्ता को झूठ बताया है। हम मानवाधिकार संगठनों व जनवादी पत्रकारों से अपील करते हैं कि इस नरसंहार को रोकने व वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने सरकार पर दबाव डालें।