Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम व्यापार टमाटर ही नहीं कई सब्जियों के दाम आसमान पर, आलू-प्याज-गोभी की महंगाई...
टमाटर ही नहीं कई सब्जियों के दाम आसमान पर, आलू-प्याज-गोभी की महंगाई ने रुलाया
व्यापार

टमाटर ही नहीं कई सब्जियों के दाम आसमान पर, आलू-प्याज-गोभी की महंगाई ने रुलाया

05 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

टमाटर के बढ़ते हुए दाम कई दिनों से खबरों में हैं पर अब और सब्जियां भी महंगाई का झटका दे रही हैं. देश के कई राज्यों में आम से लेकर खास सब्जियों के दाम बेतहाशा महंगे हो चुके हैं और आम जनता को समझ नहीं आ रहा है कि इस महंगाई के करेंट को कैसे झेला जाए. कई राज्यों में रोजाना वाली सब्जियां भी इतने ज्यादा दामों पर मिल रही हैं कि लोगों के लिए खाना बनाना एक समस्या हो गया कि बनाएं तो कौनसी सब्जी- जो बजट को ना बिगाड़े.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

पटना में सब्जियों के दाम आसमान पर
बिहार की राजधानी पटना में फूल गोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां 60 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रही हैं. इतना ही नहीं अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य भी सब्जियों के दामों में बढ़त को झेल रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पटना में तो मई की शुरुआत से ही सब्जियों के दाम चढ़ रहे हैं. जहां सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के रेट में आया है वहीं दूसरी सब्जियां भी महंगाई का करेंट दे रही हैं. फूलगोभी, पत्तागोभी से लेकर भिंडी जैसी सब्जियां के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं. मई में जो फूलगोभी 40 रुपये किलो थी जो अब 60 रुपये किलो पर है, पत्ता गोभी 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पर हैं. आलू और प्याज के दाम मई के 20 रुपये किलो से बढ़कर जुलाई में 30-35 रुपये किलो तक चढ़ चुके हैं.

पश्चिम बंगाल में भी सब्जियां महंगी
अन्य राज्य जिनमें सब्जियों-फलो के दाम चढ़ रहे हैं उनमें पश्चिम बंगाल का भी नाम है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सब्जियों के दाम 30-35 फीसदी तक उछल चुके हैं. एक हफ्ते पहले जो हरी मिर्चें 150 रुपये प्रति किलो पर थीं वो अब सीधा 300-350 रुपये प्रति किलो के रेट पर हैं. वहीं टमाटर तो 130-150 रुपये प्रति किलो की रेंज में बिक ही रहा है.

ओडिशा में भी बुरा हाल
ओडिशा में पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम जोरदार तरीके से उछल गए हैं. टमाटर के रेट 140-160 रुपये किलो के बीच हैं तो हरी मिर्च के रेट 200 रुपये प्रति किलो पर हैं. अदरक तो और महंगा हो गया है और 300 रुपये किलो पर है.

दिल्ली में जनता परेशान
दिल्ली में सफल स्टोर तक में टमाटर के दाम 129 रुपये प्रति किलो पर हैं और यहां जनता ने इस सब्जी की खरीदारी कम कर दी है.

उत्तर प्रदेश का क्या है हाल
इसी तरह से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टमाटर के रेट 150 रुपये प्रति किलो तक चढ़ चुके हैं. टमाटर के दामों की बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों की सरकार से अपील है कि इस मामले में कुछ किया जाना चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके और वो कम से कम रोजाना के खाने की व्यवस्था तो सही दामों पर कर सके.

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |