Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” संचालित करने वाले तीन आरोपियों को अंबिकापुर ...
म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” संचालित करने वाले तीन आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया
क्राइम

म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” संचालित करने वाले तीन आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया

Harshad Dewangan 17 May 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad bharat News/ Raigarh/Chhattisgarh/ Bilaspur. बिलासपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तारबाहर पुलिस ने “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” संचालित करने वाले तीन आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए “स्लीपर सेल” की तरह काम कर रहा था और देशभर में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में इस्तेमाल किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में नवनीत मिश्रा उर्फ विक्की पंडित (19), निवासी नवापारा अंबिकापुर, ऋषभ साहू (24), निवासी कम्पनी बाजार अंबिकापुर और राजा घरानी (22), निवासी डिगमा नेहरू नगर अंबिकापुर शामिल हैं। तीनों आरोपियों को थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 155/2026 के तहत धारा 318(4), 317(4), 3(5) और 112 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया है।   पुलिस ने बताया कि इससे पहले 13 मई 2026 को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी दीपेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर अंबिकापुर के तीनों आरोपियों की पहचान हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने अंबिकापुर पहुंचकर तीनों संदेहियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना तारबाहर लाया गया। पूछताछ और   मोबाइल जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आपस में व्हाट्सएप और मोबाइल के माध्यम से बैंक खातों की जानकारी साझा करते थे और साइबर ठगी में उपयोग होने वाले “म्यूल अकाउंट” उपलब्ध कराते थे। प्रारंभिक तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 60 से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। पुलिस के मुताबिक “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” साइबर अपराधियों के लिए स्लीपर सेल की तरह काम करता है। इस नेटवर्क में सामान्य लोगों के बैंक खाते कमीशन के बदले लिए जाते हैं और फिर उन्हें संगठित साइबर गिरोहों को उपलब्ध कराया जाता है। इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की रकम तेजी से अलग-अलग जगहों पर भेजी जाती है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन मोबाइलों की फोरेंसिक और तकनीकी जांच जारी है। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |