हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Big Breking News -शराबी पति बना हैवान, 3 मासूम बच्चों के सामने पत्नी को डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मार डाला

क्राइम 17 May 2026
post

घायल पत्नी को बाइक से इलाज कराने ले गया मेडिकल कालेज, डॉक्टरों ने बताया मृत तो लाश छोड़ हुआ फरार

 Azaad bharat News /Raigarh /Chhattisgarh :- अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। हैवानियत की हद तब पार हो गई, जब वह 3 छोटे बच्चों के सामने पत्नी को डंडे और पत्थर से मारता रहा। बड़ी बेटी मां को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठीकला निवासी 23 वर्षीय हीरा बाई घर पर थी। इसी दौरान उसका पति प्रदीप अगरिया शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। घर में मौजूद तीनों बच्चे डर के मारे रोते रहे। 7 वर्षीय बड़ी बेटी सीया मां को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार डंडे और पत्थर से हमला करता रहा।

हालत बिगड़ी तो बाइक से अस्पताल ले गया

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, तो शव छोड़कर आरोपी फरार

शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच जब महिला की हालत गंभीर हो गई तो आरोपी उसे कमर में गमछे से बांधकर बाइक पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में उसने डॉक्टरों को बताया कि पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है।

डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही आरोपी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया। देर रात मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और शुक्रवार को पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

You might also like!

RAIPUR WEATHER