Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग हुए बेहद खुश—एसएसपी और साइबर ट...
मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग हुए बेहद खुश—एसएसपी और साइबर टीम को दिया धन्यवाद
एक्सक्लूसिव

मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग हुए बेहद खुश—एसएसपी और साइबर टीम को दिया धन्यवाद

Harshad Dewangan 19 April 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

Azaad bharat News /Raigarh /Chhattisgarh - *रायगढ़ के साइबर पुलिस थाना ने बिहार, कोलकाता समेत कई जिलों में एक्टिव मोबाइल ट्रैक कर वापस मंगाए*

*महंगे ब्रांडेड मोबाइल बरामद—25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति सुरक्षित लौटाई गई*

*मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट जरूरी—साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया पूरा सिस्टम*

*“गुम मोबाइल का उपयोग करना अपराध, तुरंत थाना में जमा करें—नहीं तो ट्रैक कर कार्रवाई होगी” — एसएसपी शशि मोहन सिंह*

     *19 अप्रैल, रायगढ़* । साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 19/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर की टीम की उपस्थिति में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ द्वारा गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।


          जिले के थानों में गुम मोबाइल की शिकायतों के निराकरण हेतु भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। जिले से संबंधित सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम द्वारा की जाती है। जैसे ही शिकायतकर्ता CEIR पोर्टल पर अपने गुम मोबाइल की जानकारी दर्ज करता है, संबंधित सिम ब्लॉक कर दी जाती है और इसकी सूचना साइबर थाना को प्राप्त होती है। इसके बाद पुलिस द्वारा मोबाइल को ट्रैकिंग में रखा जाता है और टेलीकॉम कंपनियों की मदद से उसमें नई गतिविधि होने पर सूचना मिलते ही कार्रवाई कर मोबाइल को रिकवर किया जाता है।


          इसी क्रम में साइबर थाना टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 128 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए। ये मोबाइल बिहार, कोलकाता सहित सीमावर्ती जिले कोरबा, जांजगीर तथा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्रों में उपयोग में पाए गए, जिन्हें संबंधित उपयोगकर्ताओं से संपर्क कर वापस प्राप्त किया गया और आज आयोजित कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा गया।


        बरामद मोबाइल में वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग एवं मोटोरोला जैसे ब्रांडेड और महंगे मोबाइल शामिल हैं, जिनकी *कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक* है।


        कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना के स्टाफ से मोबाइलों का वितरण कराया गया, उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल केवल संचार का साधन नहीं बल्कि बैंकिंग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत यादों को सहेज कर रखने का अहम माध्यम बन चुका है। ऐसे में मोबाइल गुम होना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी अन्य का गुम मोबाइल उपयोग करना गैरकानूनी है, इसलिए यदि किसी को मोबाइल मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें, अन्यथा पुलिस ट्रैक कर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई करेगी।


        कार्यक्रम में आज मोबाइल वापस मिलने पर कई ऐसे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मोबाइल पाकर वे भावुक हो उठे और एसएसपी सहित साइबर टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनके साथ सेल्फी भी ली।


       इस पूरी कार्रवाई में साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मांडवी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, करुणेश राय, बृजलाल गुर्जर, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, रोशन एक्का, गोविंद पटेल, गजेंद्र प्रधान एवं नवरक्षक उमेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश*—


         *“जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिक अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर सूचना दर्ज कराएं, जिससे समय पर कार्रवाई कर मोबाइल को रिकवर किया जा सके।”*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |