अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad bharat News//Raigarh//Chhattisgarh// रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। आजाद चौक थाने में सूचना मिली कि पुलिस क्वार्टर में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस इसके पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।