Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव सोनम वांगचुक को पुलिस लाई जोधपुर, जेल में 24 घंटे होगी निगरानी,लद्द...
सोनम वांगचुक को पुलिस लाई जोधपुर, जेल में 24 घंटे होगी निगरानी,लद्दाख हिंसा के बाद 50+ गिरफ्तार.
एक्सक्लूसिव

सोनम वांगचुक को पुलिस लाई जोधपुर, जेल में 24 घंटे होगी निगरानी,लद्दाख हिंसा के बाद 50+ गिरफ्तार.

Harshad Dewangan 27 September 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News//सोनम वांगचुक को पुलिस लाई जोधपुर, जेल में 24 घंटे होगी निगरानी: लद्दाख हिंसा के बाद 50+ गिरफ्तार, इलाके में 4 दिन बाद भी कर्फ्यू

लद्दाख में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दो दिन बाद सोनम वांगचुक को लेह पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान से लद्दाख के बाहर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, सोनम वांगचुक जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में 24 घंटे की CCTV निगरानी में हैं। सोनम वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनकी पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने गिरफ्तारी का विरोध किया। गीतांजलि ने कहा कि बिना किसी कारण पति के साथ अपराधी जैसा व्यवहार हो रहा है और छवि खराब करने के लिए झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

हिंसा के बाद कड़ी कार्रवाई

लद्दाख में राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की माँग को लेकर हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के बाद वांगचुक को उनके गाँव उल्याकटोपो से हिरासत में लिया था।


पुलिस का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी से आंदोलन कमजोर होगा और शांति बहाल होगी। गृह मंत्रालय (MHA) ने सीधे तौर पर सोनम वांगचुक को लद्दाख हिंसा के लिए दोषी माना है। मंत्रालय ने सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित संस्था SECMOL का FCRA रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है।


लद्दाख पुलिस ने 50 से अधिक दंगाइयों को पकड़ा है और कई FIR दर्ज की हैं। लेह कस्बे में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है। सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ भी बंद कर दी गई हैं।


माँगों के नाम पर युवाओं को हिंसा के लिए भड़काया

प्रशासन का कहना है कि सोनम वांगचुक की अगुवाई वाला आंदोलन हिंसक हो गया था। इस हिंसा ने पूरे क्षेत्र की शांति भंग कर दी। सोनम वांगचुक पर आरोप है कि उन्होंने माँगों के नाम पर युवाओं को भड़काया था, जिसके बाद लद्दाख में बीजेपी दफ्तर में आग लगाई गई, CRPF की गाड़ी फूँकी गई, पत्थराव हुआ और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके अलावा सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान हुआ।


वहीं, लेह एपेक्स बॉडी (LAB) ने सोनम वांगचुक का बचाव किया है। हालाँकि, हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों का घायल होना आंदोलन की दिशा पर सवाल खड़े करता है।


  

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |