Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किए 8...
गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन,
एक्सक्लूसिव

गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन,

Azaad Bharat Desk 06 September 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

Azaad Bharat News//छत्तीसगढ़/रायगढ़, 6 सितम्बर 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र गजमार पहाड़ी स्थित हनुमान धाम अब आधुनिक स्वरूप में इको पार्क और इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित होगा। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज 08 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर पवनसुत हनुमान जी से प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस प्रोजेक्ट के तहत गजमार पहाड़ी पर योग प्लेटफॉर्म, वॉच टॉवर, पाँच पगोड़ा, बच्चों के लिए खेल परिसर, कैंटीन और इको पार्क जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।  

          वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह कार्य केवल धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार ही नहीं बल्कि रायगढ़ के सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ी रायगढ़ की शान है। यह स्थल शहर के बीच इतनी ऊँचाई और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है। इसके विकास से रायगढ़ पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमारा लगातार प्रयास है कि आपके जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और पर्यटन की सुविधाओं से सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले में युवा बहनों के लिए नवगुरुकुल योजना शुरू की है। इसमें प्रवेश लेकर छात्र दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्किल डेवलप कर सकते हैं। जिससे उन्हें अच्छा रोजगार मिले। उन्होंने युवाओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

           रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि लंबे समय से लोगों की मांग थी कि पहाड़ मंदिर का जीर्णोद्धार हो, जिसका शुभारंभ वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रयासों से आज संभव हो पाया है। महापौर ने कहा कि रायगढ़ में स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और संगीत सहित हर क्षेत्र में विकास की सौगात मिल रही है। उन्होंने इको पार्क विकास को स्थानीय जनसुविधा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

          गजमार पहाड़ी मंदिर विकास योजना की जानकारी देते हुए डीएफओ श्री अरविंद पीएम ने कहा कि विभागीय मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित योजना के तहत पहाड़ी को नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु एवं पर्यटक आसानी से ऊपर तक पहुंच सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पहाड़ी की चोटी पर वॉच टॉवर, योगा प्लेटफॉर्म, कैंटीन, इको पार्क, बच्चों के लिए खेल स्थल तथा पांच पगोड़ा का निर्माण किया जाएगा। इन सभी सुविधाओं के विकसित हो जाने पर गजमार पहाड़ी न केवल धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि पर्यटन और स्वास्थ्य गतिविधियों के दृष्टिकोण से भी एक आकर्षक गंतव्य बन जाएगी।

            इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री कौशलेष मिश्रा, पार्षद श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री अमित शर्मा, श्री दीपक डोरा, श्री दिबेश सोलंकी, नेहा देवांगन, मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री प्रभात मिश्रा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


*पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि*

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गजमार पहाड़ी के विकास कार्य पूरी ईमानदारी और गुणवत्ता से किए जाएंगे। उन्होंने जनसहयोग से हनुमान जी की भव्य मूर्ति निर्माण की भी घोषणा की और व्यक्तिगत रूप से 5 लाख रुपये का योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही बाल समुन्द तालाब का सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, पार्किंग सुविधा और रिंग रोड जैसे प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्वयं अपने हाथों से भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी किया।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |