Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेर रही बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटव...
इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेर रही बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, विफलताओं को छिपाने के लिए मोदी सरकार आपातकाल की बात कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लागू है.
राजनीति

इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेर रही बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, विफलताओं को छिपाने के लिए मोदी सरकार आपातकाल की बात कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लागू है.

Azaad Bharat Desk 27 June 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
आज़ाद-भारत न्यूज़///नई दिल्ली : इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेर रही बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के देशव्यापी संविधान बचाओ आंदोलन से घबराकर और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए मोदी सरकार आपातकाल की बात कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लागू है.

          कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाली जैसे मुद्दों पर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए 50 वर्ष बाद आपातकाल का मुद्दा उठा रही है. अगर संविधान संकट में है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि देश की आजादी और संविधान निर्माण में जिनका कोई योगदान नहीं रहा, जिन लोगों ने कभी संविधान एवं बाबासाहेब अंबेडकर का पुतला जलाया था, वे आज संविधान के सम्मान की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस का कहना था कि संविधान में मनुस्मृति के अंश नहीं हैं, इसलिए वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे.


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है. अगर कोई छात्र देशहित में कुछ कहता है तो उसे देशद्रोही बताया जाता है और पत्रकारों को जरूरी सवाल पूछने पर जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार देश की संपत्ति चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप रही है.


खरगे ने कहा कि मोदी सरकार देश के संघीय ढांचे को लगातार कमजोर कर रही है और विपक्ष-शासित राज्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने राज्यपालों द्वारा जनहितैषी बिलों को लंबित रखने या उन्हें वापस भेजने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को आईना दिखाने का काम किया. चुनाव के बाद मोदी को उसी संविधान के सामने झुकना पड़ा, जिसे उनके समर्थक 400 से अधिक सीटें मिलने की स्थिति में बदलने की बात कर रहे थे.


कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार की कठपुतली करार दिया. उन्होंने महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में असामान्य वृद्धि का हवाला देते हुए आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए.


 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश और सभी विपक्षी दल सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी बिहार में चुनाव जीतने के लिए इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग को नहीं माना.


खरगे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप के भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम कराने के दावों पर मोदी चुप हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व गुरु बनना चाहते हैं, लेकिन ट्रंप से डरते हैं. उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री आज तक वहां क्यों नहीं गए, जबकि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी वहां जाकर पीड़ितों से मिले.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |