Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव एक मासूम बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्...
एक मासूम बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि .
एक्सक्लूसिव

एक मासूम बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि .

Harshad Dewangan 07 April 2025
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 Azaad-bharat News/.  छत्तीसगढ़/.  दुर्ग/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मासूम बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। बच्ची का शव एक कार में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और अब इस मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। बच्ची की हत्या और लाश की जानकारी मिलते ही परिजन के साथ भीड़ में जमा हो गई और भीड़ ने आरोपी युवक के कार और घर में पथराव व तोड़फोड़ किया। इसके बाद घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

एडिशनल एएसपी सुखनन्दन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो चुकी है। शव को ई-रिक्शा के माध्यम से थाने लाया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। डॉक्टर ने शुरुआती जांच में बच्ची की मौत इलेक्ट्रिक शॉक लगने से होना बताया है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं और वे दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे जाहिर होता है कि बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की गई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले हैं।  

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस भयावह वारदात में बच्ची का एक नजदीकी परिजन भी शामिल हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को बच्ची के चाचा पर विशेष रूप से शक है और मामले की जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और परिवार के अन्य सदस्यों को भी निगरानी में रखा गया है। 

आपको बता दें कि यह घटना रविवार की है। बच्ची सुबह 9 बजे अपने घर से कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी। उसने पीले रंग की फ्रॉक पहन रखी थी और हाथ में छोटा सा पर्स भी था। वह अपने पिता की बुआ के घर कुछ देर रुकी और फिर वहां से अचानक लापता हो गई। परिजनों को जब बच्ची नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई। दोपहर 12 बजे बच्ची की मां दादी-बुआ के घर पहुंचीं और फिर पूरा परिवार उसकी तलाश में जुट गया।  

तलाश के दौरान मोहल्ले का ही एक युवक जो बाद में संदिग्ध पाया गया, परिजनों को गुमराह करता रहा। अंततः वही युवक एक खाली मैदान में खड़ी कार की डिक्की खोलते हुए बोला – “बच्ची यहां है।” बच्ची की हालत देखकर सब सन्न रह गए। उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान, करंट से जलने के चिह्न, और शरीर का अकड़ा हुआ होना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों के अनुसार बच्ची के चेहरे से झाग निकल रहा था और उसके हाथ-पैर बुरी तरह से छिले हुए थे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |