अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/25 मार्च को धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत कोयलार गांव के राजा जंगल मे कुछ ग्रामीणों द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने जाल बिछाया गया था जिसमें एक नर एवं मादा सुअर फंस गए जिसे उक्त ग्रामीणों द्वारा निर्ममता से मारकर भुना जा रहा था, जिसमे संलिप्त 06 आरोपियों की तलाश विभाग सरगर्मी से कर रही थी

इसी के मद्देनजर बीते कल शाम वनअमला कोयलार गांव में कड़ी जद्दोजहद करती नजर आई गंभीरता से डोर टू डोर आरोपियों की तलाश कर महिंदर समेत अन्य पाँच आरोपियों को हिरासत में लेने में सफलता हांसिल की है फिलहाल आरोपियों से पूछ ताछ जारी है शंका जताई जा रही है कि इस मामले में संलिप्त और कुछ आरोपियों के नाम सामने आ सकते है।

फिलहाल वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों पर विभाग आगे की कार्यवाई कर रही है।
इस तरह वन अमला की सजगता एवं तत्परता से कोयलार जंगल मे जंगली सुअर का शिकार कर मारने वाले आरोपियों की संख्या 10 हो गई है।
