अपनी पसंद की खबर खोजें
मिर्जापुर के मझवां विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गिनती हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी की निगरानी में वोटों की गिनती हो रही है। यहां कुल 32 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। मतगणना परिसर में बिना अधिकृत पास के कोई नहीं पहुंच सकता है।
यूपी के मैनपुरी की करहल, अंबेडकरनगर की कटेहरी, कानपुर शहर की सीसामऊ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, मिर्जापुर की मझवां, प्रयागराज की फूलपुर, मुरादाबाद की कुंदरकी और अलीगढ़ की खैर सीट पर उपचुनाव हुए हैं। इनमें से करहल, कटेहरी, कुंदरकी और सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। जबकि गाजियाबाद, फूलपुर और खैर सीट बीजेपी के पास थी। वहीं मीरापुर सीट पर आरएलडी और मझवां सीट निषाद पार्टी के खाते में गई थी।
एग्जिट पोल के आंकड़े
मैट्रिज के एग्जिट पोल में 7 सीट भाजपा और 2 सीट सपा के खाते में जाता दिखाया है। टाउम्स नाउ के मुताबिक, 6 सीट पर भाजपा और 3 सीट पर सपा की जीत का अनुमान है। वहीं जी न्यूज ने 5 सीट पर बीजेपी और 4 सीट पर सपा की जीत का आंकलन किया है। यूपी की 9 सीटों पर कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा।