Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव लंदन में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी और भारत लौटकर पहले ही अटैम्प्ट ...
लंदन में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी और भारत लौटकर पहले ही अटैम्प्ट में आईएएस बनी सौम्या अग्रवाल
एक्सक्लूसिव

लंदन में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी और भारत लौटकर पहले ही अटैम्प्ट में आईएएस बनी सौम्या अग्रवाल

11 June 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

लखनऊ। दिल्ली की रहने वाली सौम्या अग्रवाल लंदन में इंजीनियरिंग की नौकरी करती थीं। दो साल तक लंदन में इंजीनियरिंग की नौकरी करने के बाद वह भारत देश लौट आयीं और कड़ी मेहनत करके पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में वर्ष 2008 में 24वीं रैंक हासिल की। पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बनीं सौम्या अग्रवाल ने 10 जून 2022 को उत्तर प्रदेश के चर्चित बलिया जिले के डीएम के रुप में कार्यभार संभाला है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

आईएएस सौम्या अग्रवाल के जीवन से वह तमाम प्रतियोगी परीक्षार्थी जो यूपीएससी में शामिल हो रहे हैं वे प्रेरणा ले सकते हैं। सौम्या अग्रवाल ने यह साबित कर दिया कि अगर निष्ठा और लगन से लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाये तो कुछ भी असंभव नहीं है। 

आइए जानते हैं सौम्या अग्रवाल के बारे में 

सौम्या अग्रवाल मूल रुप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता रेलवे में सिविल इंजीनियर रहे और लंबे समय तक लखनऊ डिवीजन में तैनात रहे। सौम्या की प्रारंभिक और इंटरमीडिएट तक की शिक्षा लखनऊ से हुई है। उन्होंने लखनऊ के सेंट मैरी कांन्वेंट स्कूल से 12वीं की परीक्षा 2001 में उत्तीर्ण की। 

इसके बाद वह दिल्ली चलीं गयी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2004 में इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इंजीनियरिंग में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद ही पुणे की एक निजी कंपनी में उनकी नौकरी लग गयी।  कुछ दिनों के बाद इस कंपनी ने उन्हें लंदन भेज दिया। 

वर्ष 2006 तक उन्होंने लंदन में इंजीनियरिंग की नौकरी किया। इसके बाद नौकरी छोड़ दी और भारत लौट आयीं। भारत आकर उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में वर्ष 2008 में यूपीएससी में 24वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस अफसर बन गयीं। 

आईएएस अफसर बनने के बाद उन्हें यूपी कैडर मिला। पहली पोस्टिंग उन्हें कानपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रुप में दी गयी। इसके बाद वह महराजगंज की सीडीओ बनाई गयीं। सीडीओ रहते ही उन्हें महराजगंज में ही जिलाधिकारी बनाया गया। 

यहां के बाद उन्हें उन्नाव का जिलाधिकारी बनाया गया। उन्नाव के बाद उन्हें कानपुर स्थित केस्को का एमडी बनाकर भेजा गया। योगी आदित्यनाथ की सरकार में उन्हें बस्ती जिले का डीएम बनाकर भेजा गया। अब उन्हें बलिया का डीएम बनाकर भेजा गया है। यहां बलिया में उन्होंने 10 जून 2022 को डीएम का पदभार संभाल लिया है। 

आईएएस सौम्या अग्रवाल के पति मोहित गुप्ता आईपीएस अधिकारी हैं। 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |