हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

धरमजयगढ़ विकास खण्ड के ओंगना गांव में उल्टी-दस्त ने पैर पसर लिया .

post

Azaad-bharat News/रायगढ़ -धरमजयगढ़ विकास खण्ड के ओंगना गांव में उल्टी-दस्त ने पैर पसर लिया है, कई लोग इसके चपेट में आ रहे हैं, हर दिन 10-15 लोग उल्टी दस्त के मरीज निकल रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। बरसात शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र में उल्टी-दस्त फैलने लगते हैं समय पर ईलाज नहीं होने से धीरे-धीरे पूरे के पूरे गांव को अपने चपेट में ले लेेते हैं, ऐसा ही धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में देखने को मिल रहा है, इस गांव में हर दिन कई-कई उल्टी दस्त के मरीज देखने को मिल रहे हैं। मजेदार बात है कि इस गांव के स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम का पोस्ट होने के बाद भी कोई एएनएम पदस्थ नहीं है। ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार गांव के उप स्वस्थ्य केन्द्र में एक एएनएम पदस्थ थी जिसका लगभग दो साल पहले स्थानांतरण हो जाने के बाद से कोई दूसरा पदस्थ नहीं हुआ है। उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं स्वास्थ्य केन्द्र में एक सीएचओ पदस्थ हैं लेकिन वहा धरमजयगढ़ से आना जाना करती है, जिसके कारण रात में किसी को किसी प्रकार की ईलाज की जरूरत होने पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

You might also like!

RAIPUR WEATHER