Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम रोजगार पीएम-अजय योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित
पीएम-अजय योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित
रोजगार

पीएम-अजय योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित

Azaad Bharat Desk 26 June 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- रायगढ़, / अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम-अजय) योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र व्यक्तियों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शासन की ओर से अनुदान की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायगढ़ द्वारा इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

           जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि पीएम-अजय योजना के तहत विभिन्न आय सृजन गतिविधियों एवं स्वरोजगार आधारित व्यवसायों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें किराना दुकान, मनिहारी, कपड़ा व्यवसाय, नाई सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, फैंसी स्टोर, मोटर मैकेनिक, साइकिल मरम्मत एवं दुकान, टीवी-रेडियो और मोबाइल रिपेयरिंग, वाइंडिंग, मुर्गी पालन, बकरी पालन, सब्जी व्यवसाय, दोना-पत्तल निर्माण, लघु एवं कुटीर उद्योग सहित स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य व्यवसाय शामिल हैं। योजना के अंतर्गत ऋण इकाई लागत की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत होने पर लाभार्थी को परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रुपए तक का अनुदान, जो भी कम हो, प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं और बेरोजगारों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक सहायता मिलेगी।


*योजना में पात्रता एवं शर्तें*


योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग से होना अनिवार्य है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पांचवीं, आठवीं और दसवीं की अंकसूची की छायाप्रति तथा पूर्व में किसी योजना का लाभ नहीं लेने संबंधी शपथ पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना भी आवश्यक है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय कलेक्टर, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायगढ़, कक्ष क्रमांक-94 में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की काट-छांट, ओवरराइटिंग अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस एवं समय पर कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |