Azaad Bharat
Breaking
🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम रोजगार 29 जुलाई को रायगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला, 173 पदों पर होगी सी...
29 जुलाई को रायगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला, 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती
रोजगार

29 जुलाई को रायगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला, 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Azaad Bharat Desk 25 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18


Azaad bharat News/-Raigarh/ Chhattisgarh/- रायगढ़, 24 जुलाई। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय रोजगार सेवा के अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ द्वारा 29 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कंपनियां 173 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।


चार कंपनियों में मिलेगी नौकरी


रोजगार मेले में श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू नहरपाली (खरसिया रोड, रायगढ़), श्री कृष्णा अर्थ मूवर्स (रायगढ़) तथा प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर भाग लेंगी।


- श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा टू-व्हीलर फाइनेंसर, पर्सनल लोन बिजनेस, लोन ऑफिसर, इंश्योरेंस ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹12,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


- जेएसडब्ल्यू नहरपाली में अप्रेंटिसशिप के तहत टर्नर, फिटर, कोपा, वेल्डर, पेंटर और कारपेंटर के 14 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।


- श्री कृष्णा अर्थ मूवर्स द्वारा इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टीपर ड्राइवर, एक्सकेवेटर ऑपरेटर, लोडर ऑपरेटर एवं अकाउंटेंट सहित 49 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, आईटीआई, मैकेनिकल आईटीआई एवं बीकॉम योग्यताएं निर्धारित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


- प्रगति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनके लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।


ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन जरूरी


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन नहीं हुआ है, वे मेले के दिन भी मौके पर अपना पंजीयन करा सकेंगे।


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं।


जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर निजी क्षेत्र में रोजगार पाने के इस अवसर का लाभ उठाएं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |