Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध कबाड़ कारोबार पर लगा...
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार जारी है सख्त कार्रवाई
एक्सक्लूसिव

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार जारी है सख्त कार्रवाई

Harshad Dewangan 26 June 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2



Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

    Azaad bharat News/ Raigarh/ Chhattisgarh/-*रायगढ़, 26 जून।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित *"ऑपरेशन प्रहार"* के तहत अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश देकर अवैध कबाड़ से लोड एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।


      दिनांक 22 जून 2026 की शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूंजीपथरा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ की खरीदी-बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना साइबर और थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम ने ग्राम पूंजीपथरा बस्ती में दबिश दी, जहां पिकअप वाहन क्रमांक *CG13UJ2186* में कबाड़ खरीदते हुए एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलवंत सारथी, पिता सुंदरलाल सारथी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम हाटी, थाना छाल, जिला रायगढ़ बताया।


     वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान वाहन में लगभग *2.85 टन कबाड़*, जिसकी अनुमानित कीमत ₹85,500 संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में उक्त कबाड़ तथा लगभग ₹6 लाख मूल्य के पिकअप वाहन CG 13 AZ सहित कुल *₹6,85,500* मूल्य की संपत्ति विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में ली।


      मामले को लेकर थाना पूंजीपथरा में *आरोपी बलवंत सारथी पिता सुंदर लाल सारथी 40 वर्ष निवासी ग्राम हाटी थाना छाल* के विरुद्ध धारा 35(क), 35(ड) BNSS एवं धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


     संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने की दिशा में  रायगढ़ पुलिस द्वारा "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की संपत्ति के क्रय-विक्रय तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।


 *एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह  का संदेश* —


      *"अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के अवैध व्यापार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"*

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |