हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

Header Ad

इम्यूनिटी मजबूत बनाने और फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाना है तो पुदीना का शरबत पिए

post

Azaad-bharat News/गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में आप रोजाना पुदीना शरबत जरूर पिएं। पुदीना पेट को बीमारियों से बचाता है और ठंडा रखता है। पुदीना शरबत पेट और पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। आप कई तरह से पुदीना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको पुदीना शरबत बनाना बता रहे हैं, जिसे पीते ही पेट की जलन, गैस, एसिडिटी से तुरंत छुटकारा मिलेगा। गर्मियों में लूज मोशन होने पर भी आप ये शरबत पी सकते हैं। इससे पेट दर्द में भी आराम मिलेगा।

पुदीना शरबत पीने के फायदे

गर्मी में पुदीना का शरबत बहुत फायदा पहुंचाता है। आप इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में पुदीने का रायता, जलजीरा और पुदीना वाटर बनाकर पी सकते हैं। पुदीना में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पेट खराब होने या अपच की समस्या होने पर आराम पहुंचाते हैं। वजन घटाने के लिए भी पुदीना फायदेमंद माना जाता है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने और फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाने का काम करता है।

कैसे बनाते हैं पुदीने का शरबत?

– पुदीने का शरबत बनाने के लिए आपको गर्मी में आसानी से ताजा पत्ते मिल जाएंगे।

– इन पत्तों को धो लें और इन्हें हल्का क्रश करके किसी गिलास या जार में डाल दें।

– अब गिलास में मिठास के लिए शहद और हल्का सेंधा नमक या काला नमक डालें।

– पुदीना शरबत में भुना हुआ जीरा पाउडर और 1 गिसाल में आधा या 1 नींबू का रस मिलाएं।

– सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें अब इसमें आईस क्यूब्स डालकर सर्व करें।

– इसे ज्यादा असरदार बनाने के लिए सारी चीजों को एक बार मिक्सी में पीस लें।

– इस तरह पुदीने का सारा रस इसमें मिक्स हो जाएगा। पुदीने के शरबत को छान कर सर्व करें।

– अगर आपको थोड़ा सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाने का मन है तो वो भी आप मिलाकर पी सकते हैं।

– पुदीना का शरबत बनाने जितना आसान है ये उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद है।

पुदीना शरबत पीने के फायदे

You might also like!

RAIPUR WEATHER