Azaad Bharat
Breaking
🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शंख नाथेश्वर धाम बड़ा बनई में आयोजित ह...
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शंख नाथेश्वर धाम बड़ा बनई में आयोजित हुआ वार्षिक मेला व अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुई शामिल
राजनीति

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शंख नाथेश्वर धाम बड़ा बनई में आयोजित हुआ वार्षिक मेला व अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन,कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुई शामिल

Azaad Bharat Desk 10 March 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


जशपुर : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शंख नाथेश्वर धाम बड़ा बनई में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वार्षिक मेला व अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने धार्मिक कार्यक्रमों को निरंतर करते रहने का बात कहते हुवे सभी धार्मिक कार्यक्रमों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

ज्ञात हो कि लोदाम क्षेत्र अंर्तगत बड़ा बनई स्थित  शंख नाथेश्वर धाम में शिवरात्रि के पावन पर्व पर वार्षिक मेला और अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है,जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंच विधिविधान से पूजा अर्चना करते हैं।छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर स्थित होने के कारण यहां पड़ोसी राज्य झारखंड और उड़ीसा से भी श्रद्धालुओं का आगमन होता है।जो विधिविधान से पूजा अर्चना कर सामाजिक व धार्मिक एकजुटता का पावन संदेश देते हैं।यहां सभी भाई चारे के साथ इस पर्व को अत्यंत ही धूमधाम से मनाते हैं।इस क्रम में इस वर्ष भी यहां शिवरात्रि की पावन बेला पर वार्षिक मेला व अखंड कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत ही धूमधाम से किया गया।उक्त कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में और पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जुदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुवे।कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर अखंड कीर्तन किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया।श्रीमती भगत ने कहा की अपने धर्म परंपरा व संस्कृति की रक्षा हेतु इस प्रकार का धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर किया जाना चाहिए।युवा वर्ग को धर्म संस्कृति व परंपरा हेतु जागरूक करने धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सबसे बड़ा माध्यम है,ऐसे आयोजनों पर वह हर संभव मदद करने को तैयार है।जिस प्रकार यहां पड़ोसी राज्य के लोगों के साथ आपसी एकजुटता और भाई चारा दिखता है वह सराहनीय है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जुदेव ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लोगों में एकजुटता और परस्पर सामंजस्य देख प्रसन्नता जाहिर किया और कहा कि यह एक मिशाल है जिसमें पड़ोसी राज्य के लोग भी शांतिपूर्वक तरीके से इस पर्व को मानने शामिल हो रहे हैं,आने वाले समय में निश्चित ही इसे बड़ा धार्मिक स्थल घोषित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान लोदाम क्षेत्र से संजय गुप्ता,राजू सिंह,डीडीसी लालदेव भगत,पूर्व नपा.अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रधान,श्रीमती प्रतिमा भगत,श्रीमती सावित्री भगत,सुश्री रागिनी भगत,दिवाकर यादव, लोदाम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण सहित पड़ोसी राज्य से आए श्रद्धालुगण भी मौजूद रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |