Azaad Bharat
Breaking
🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति कांग्रेस पार्टी कल करेगी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस पार्टी कल करेगी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान
राजनीति

कांग्रेस पार्टी कल करेगी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान

Azaad Bharat Desk 06 March 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गुरुवार को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट फाइनल करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष हैं, इस कमेटी में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक 7 मार्च को शाम 6 बजे होगी. इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे.
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस पैनल ने भी मसौदा तैयार कर लिया है. इस पर अब कांग्रेस कार्य समिति चर्चा करेगी. घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के सामने ड्राफ्ट को पेश करेंगे. उन्होंने बताया कि हमने घोषणापत्र का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. अब यह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सामने पेश किया जाएगा. कमेटी की बैठक में इस पर फाइनल मुहर लगेगी. इसके बाद यह कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र बन जाएगा. उन्होंने बताया कि कल इसे कांग्रेस अध्यक्ष के सामने पेश किया जाएगा.
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस बार प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं. ये सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. यहां से अभी सोनिया गांधी लोकसभा सांसद हैं. लेकिन सोनिया इस बार राजस्थान से राज्यसभा पहुंच गई है. ऐसे में इस सीट से प्रियंका गांधी के लड़ने की चर्चा है. वहीं राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ सकते हैं. देश में अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं. इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. बीजेपी की पहली लिस्ट में 34 सांसदों के टिकट काटे गए हैं. जबकि इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों और 3 पूर्व सीएम को उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 24 महिलाओं के भी नाम हैं. पीएम मोदी वाराणसी, अमित शाह गांधीनगर, राजनाथ सिंह लखनऊ और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव मैदान में हैं.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |