अपनी पसंद की खबर खोजें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव विधायक दल के नेता चुने गए हैं, जबकि आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है। दोनों ही राज्यों में शपथग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। कांग्रेस नेताओं को मिला निमंत्रण
छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई नेताओं को आमंत्रित किए जाने की खबर है।मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। इसको लेकर दोनों ही राज्यों में बीजेपी द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।