Azaad Bharat
Breaking
🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी निवासी बारनागुडा नारायणपुर को मिली राहत . 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट 🔴 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 और 24 सितंबर के रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी निवासी बारनागुडा नारायणपुर को मिली राहत . 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट 🔴 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 और 24 सितंबर के रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है
कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है
राजनीति

कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है

Azaad Bharat Desk 09 December 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

कांग्रेस राज्यसभा सांसद के ठिकाने से मिले 200 करोड़ रुपये कैश, गिनती जारी : ओपी चौधरी




Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

रायगढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 06 दिसंबर, बुधवार से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हो चुका है। अभी बरामद रुपयों की गिनती चल ही रही है। ऐसे में यह जब्त राशि और बढ़ सकती है।इस रेड में देश में कानूनी तरीके से जब्त की जानेवाली सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गई। कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि रेड में शामिल लोगों को मालूम नहीं था कि कहां जाना है।


एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी।अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास ₹200 करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी? इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। राहुल गांधी जी, ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में? जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब-किताव हर रोज़ लिया जायेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है। 


INDI एलायंस यानी घमंडिया गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूट खसोट करते हैं और जब ED, CBI और IT जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती है. तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं।  बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे, सोनिया गाँधी और राहुल गांधी चुप्पी इन मामलों में साधे बैठे हैं। घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे है। कांग्रेस पार्टी, आप, टीएमसी सहित INDI एलायंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। क्या कारण रहा कि चतरा से 2 बार लोकसभा का चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने तीसरी बार राज्य सभा सांसद बनाया।

INDI एलायंस का सामान

  • बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के घर से मिले 42 करोड़ कैश
  • यूपी विधानसभा चुनाव के समय की रेड में पीयूष जैन के यहाँ से मिले 200 करोड़ रुपये कैश।
  • जुलाई 2022 में ममता दीदी के मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों से मिले 50 करोड़ कैश और करोड़ों के गोल्ड
  • 142 करोड़ रुपए चेन्नई में आयकर विभाग की छापामारी के दौरान जब्त किए गए थे। जून 2022 में सत्येंद्र जैन के ठिकानों से ईडी को मिला 2.82 करोड़ कैश के साथ सोने के 133 सिक्के
  • झारखंड में मई 2022 में ED की छापेमारी में अधिकारियों के घर से 20 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए
  • कानपुर में आयकर छापे में बंद हो चुके 500-1000 के 95 करोड़ बरामद हुए।

झारखंड में इंडी सरकार में मनरेगा में ₹550 करोड़, कोयला आवंटन घोटाला, अवैध खनन में ₹1,500 करोड़, ग्रामीण विकास निधि में ₹1,500 करोड़, भूमि घोटाला में ₹3,000 करोड़, शराब में ₹1500 करोड़ के घोटाला सहित कई घोटालों के मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है।


आज की प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, श्रीकांत सोमावार, अरुणधर दीवान, कौसलेश मिश्रा, विकास केडिया, श्रीमती पूनम सोलंकी, सुरेश गोयल, गौतम अग्रवाल, मुकेश जैन, रत्थू गुप्ता, सुरेंद्र पांडे, मनीष शर्मा पवन शर्मा, शशिकांत शर्मा मंचासिन रहे।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |