अपनी पसंद की खबर खोजें
दंतेवाड़ा, (आजाद भारत न्यूज)। नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला मार्ग पर स्थित भांसी में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही आरसी नाहर कंपनी का यह कैम्प भांसी थाना से 1 किमी दूर बंगाली कैम्प में स्थित है, जहां रात करीब 1 बजे 100 से ज्यादा नक्सली, जिनमे दर्जन भर काली वर्दीधारी सशस्त्र नक्सली भी शामिल थे, पहुंचे और मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाया और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी।