अपनी पसंद की खबर खोजें
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने एफआइआर की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान आरोपित कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी, उसका बेटा अमन सोनी अन्य लोग थाने पहुंच गए। थाना में घुसकर आरोपितों ने पीड़ित से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक की पगड़ी गिर गई। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने पुलिस वालों से भी धक्का-मुक्की की।
किसी तरह से मामले को संभाला गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की। युवक की पगड़ी को मुद्दा बनाकर रात में ही सिख समाज के लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और अपना विरोध जताया। इस मामले में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इसी को लेकर सतपाल सिंह नाराज है और आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे।