Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 Big Breking News/सड़क हादसे में 68 वर्षीय पूर्व सरपंच की गई जान . 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति जब मेरे खिलाफ उन्हें कुछ कहने को नहीं मिला तो मेरी छवि को बदनाम करन...
जब मेरे खिलाफ उन्हें कुछ कहने को नहीं मिला तो मेरी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।प्रकाश नायक
राजनीति

जब मेरे खिलाफ उन्हें कुछ कहने को नहीं मिला तो मेरी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।प्रकाश नायक

Azaad Bharat Desk 16 November 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

*बड़ा आदमी होता है दुर्गभ आपका प्रकाश है सदैव सुलभ*

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


*खरसिया से वादे करके बना भगोड़ा, अब रायगढ़ के सपने कैसे करेगा पूरा: प्रकाश नायक*


रायगढ़ 16 नवंबर 2023

विधानसभा चुनाव में अब डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी है इसके बाद भी विधायक प्रकाश नायक के घर उनके सर्मथकों और आम जन की भीड़ आ रही है। प्रकाश सभी की बाते सुन रहे हैं। लोग अपना सर्मथन जता रहे है और प्रकाश सभी से आशीष ले रहे हैं। विदित हो कि नायक परिवार बीते 43 साल से रायगढ़ की जनता की सेवा करता आ रहा है। दूसरी पीढ़ी के प्रकाश नायक 2018 में विधायक बने और जन-जन के चेहेते बने हैं। उनके घर जो भी आता है फिर वह किसी भी दल या समाज का हो मायूस होकर नहीं जाता। वह अपने पिता की विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।

चुनाव से ऐन वक्त प्रकाश ने चुप्पी तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी और रायगढ़ के प्रत्याशी ओपी चौधरी पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रकाश नायक ने एक बार फिर से ओपी चौधरी के भगोड़े होने को टारगेट करते हुए कहा कि जो अपनी माटी का नहीं हुआ वह लोगों का कैसे होगा। खरसिया के लोगों को सपने दिखाकर जो बना भगोड़ा अब वह रायगढ़ के सपनों को कैसे करेगा पूरा। लोगों को विकास के सब्जबाग दिखाकर वोट मांगे जा रहे हैं। भाजपा के 15 साल पर कांग्रेस के विकास के 5 साल भारी हैं। कांग्रेस विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा विध्वंस की राजनीति पर भरोसा करती है। हमारे कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है,  संभव है कहर की संगति का असर हो। मुझे बदनाम करने कि लिए मेरी छवि को गुंडा जैसा बनाकर भाजपाई प्रसारित कर रहे हैं जबकि मेरे कार्यकाल में गुंडागर्दी रायगढ़ विधानसभा से खत्म हुई। भाजपाई गुंडों की आतताईयों को मेरे मत्थे मढ़ने की कोशिश हुई। मैंने अपने पद का कभी दुरूपयोग नहीं किया न ही विधायकी का धौंस दिखाया। खुद अपने पुत्र का सरेंडर करवाया। कानून-व्यवस्था पर मेरा भरोसा और वह सभी के लिए एक समान है। पर भाजपाई खुद को सबसे ऊपर मानते हैं।


पैसों के घमंड ने भाजपाईयों को अंधा कर दिया है। वह पानी की तरह पैसा बहाकर सोच रहे हैं कि मेरे मतदाताओं को वह छल लेंगे। मतदाता खामोशी सब देख रहा होता है और अपने मतदान का सही प्रयोग करता है। ढींगे हांकने से अगर चुनाव जीते जाते तो कर्मों का मूल्य नहीं होता। प्रकाश का काम बोलता है। लोगों का भरोसा ही मेरी ताकत है उनकी उम्मीदों से आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।

 

*मैं अपने कार्यकर्ताओं के बूते पूरी भाजपा से लड़ रहा*

प्रकाश ने आगे कहा कि वह पूरी भाजपा और केंद्र सरकार से अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के भरोसे के साथ लड़ रहे हैं। भगोड़े के लिए भाजपा ने अपना सब कुछ झोंक दिया है। उनके बड़े-बड़े नेता आते हैं और तथाकथित केंद्र की उपलब्धियों का गुणगान कर स्थानीय लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। जनता जानती है कौन उनका अपना है कौन पराया। उन्हें बड़ा आदमी बनाने की बाद कही गई है जिसे लोग भी जानते हैं कि बड़ा आदमी कितना दुर्लभ होता है जबकि आपका प्रकाश सदैव सुलभ है। मेरे लोग ही आगे मेरा मार्ग प्रकाशित करेंगे।


*एक महीना घूमकर साहेब ने पाला हीरो बनने का भ्रम*

बीते 1 महीने से भगोड़ा घूम-घूमकर, फोटो खिचाऊं टीम को साथ रखकर हर पल को सोशल मीडिया में डालकर सोच रहा है कि वह हीरो बन गया और मतदाता उसे वोट देंगे जबकि उनके ही भाजपाई उनकी इस करतूत से शर्मिंदा है। उन्हें कोई समझा नहीं सकता क्योंकि वह तो साहेब हैं। साहेब से डरकर कोई कुछ नहीं कर सकता। आप अंदाजा लगा सकते हैं जब चुनाव पूर्व साहेब से उनके ही कार्यकर्ता डरे हैं तो बाद में क्या स्थिति होगी।

 

*स्वस्थ राजनीति से गए डर*

प्रकाश नायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह स्वस्थ राजनीति से डर गई है। राजनीति में शुचिता और निजता का सम्मान किया जाता है पर जब मेरे खिलाफ उन्हें कुछ कहने को नहीं मिला तो मेरी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मेरी पत्नी और भाई के धुंधाधार प्रचार से भी उन्हें कोफ्त होने लगी है। इतना पढ़े लिखे होने का क्या फायदा जब किसी का अनायास ही मान-मर्दन कर उससे फायदा लेने का सोचें। इससे तुच्छ और हीन मानसिकता की राजनीति मैंने आजतक नहीं देखी है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |