Azaad Bharat
Breaking
🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी निवासी बारनागुडा नारायणपुर को मिली राहत . 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट 🔴 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 और 24 सितंबर के रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित 🔴 गाड़ी को साइड देने के विवाद में प्रशिक्षु DSP पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश 🔴 महिला माओवादी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी निवासी बारनागुडा नारायणपुर को मिली राहत . 🔴 छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 26 सितंबर तक बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट 🔴 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 और 24 सितंबर के रायगढ़ प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत हेलीपैड और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राजनीति रायगढ़ का विकास करेगा प्रकाश* *भाजपा के वादे छल और दिखावा, कांग्रे...
रायगढ़ का विकास करेगा प्रकाश*  *भाजपा के वादे छल और दिखावा, कांग्रेस है तो है भरोसा : प्रकाश नायक*
राजनीति

रायगढ़ का विकास करेगा प्रकाश* *भाजपा के वादे छल और दिखावा, कांग्रेस है तो है भरोसा : प्रकाश नायक*

Azaad Bharat Desk 15 November 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


रायगढ़ 15 नवंबर 2023

कांग्रेस के शानदार 5 साल के कार्यकाल के बाद उसके सारे प्रत्याशियों को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। इस बात से भयभीत भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को लुभावने वादे, विजन और मुंगेरी लाल के सपने दिखाए हैं। उनके सारे सपने छलावा हैं क्योंकि यही वादे उनके 15 साल के कार्यकाल में क्यों पूरे नहीं हो पाए, जनता अब उन्हीं से पूछ रही है। भाजपाई निशब्द अपने आकाओं की ओर देखने लग जाते हैं। अब जब कांग्रेस ने 5 साल में प्रदेश को छत्सीसगढ़ियावाद सिखाया और विकास के सारे द्वार खोल दिए हैं तो उन्हें पीड़ा हो रही है। आज हर छत्तीसगढ़िया को खुद पर गर्व है। कांग्रेस ने उन्हें उनके तीज-त्यौहार और खुद्दारी का भान करवाया। भाजपा ने सिर्फ औऱ सिर्फ प्रदेश को लूटा है। लोग इस सत्य से वाकिफ हैं और एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। उक्त बातें बुधवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के ठीक पहले एक जनसभा में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कही।

प्रकाश नायक ने आगे कहा कि मुझे घेरने के लिए मेरे कार्यों की ओर ध्यान न देकर मुझ पर निजी हमले किये जा रहे हैं। मुझे लोगों का अपार जनसर्मथन मिल रहा है। दूसरी ओर भाजपा वाले सिर्फ ज्ञान गोली, विजन और सपनों का सौदागर बने हैं। वो सपने बेच रहे हैं जिसमें लोग फंसने वाले नहीं हैं। मैंने क्या किया क्या नहीं किया यह रायगढ़वासी जानते हैं। मैं उनका बेटा हूं उन्ही के बीच रहता हूं और सदैव उनके लिए खड़ा हूं। मैं इस बात से आशान्वित हूं कि आपके बेटे या भाई को यहां जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

बहरहाल, रायगढ़ कांग्रेस के सभी अंग और विधायक प्रकाश नायक के लिए लगातार प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। एक बात तो स्पष्ट है रायगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है और यहां का विकास प्रकाश नायक ही कर सकते हैं। उनके पास लंबा राजनीति अनुभव और सफल 5 साल कार्यकाल है। प्रकाश सभी के चहेते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के लोग डरे हैं। भाजपा के तथाकथित पोस्टर ब्वाय के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इत्यादि रायगढ़ आ चुके हैं। भाजपा कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और लोगों से मिल रहे जनसर्मथन से डरी है। भारतीय जनता पार्टी के पास प्रदेश में कुछ कहने और बताने के लिए नहीं है तो वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बातें करते हैं। जिससे रायगढ़ को कोई लेना-देना हैं। रायगढ़ विधायक के पास गिनाने के लिए बहुत कुछ है लोग इस बात को मानते हैं। जनता के नेता के लिए पूरे विधायनसभा के मतदाताओं ने अपना द्वार खोल दिया है उनमुक्त कंठ से सभी विधायक की प्रशंसा ही कर रहे हैं।

*लोकप्रिय विधायक को सभी का समर्थन*
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक लोगों में इतने लोकप्रिय हैं कि वह जहां जा रहे हैं लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। विधायक ज्यादा लाइम लाइट में न रहकर अपने मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। वह फोटो खिचाऊं और सोशल मीडिया वाले नहीं है वह धरातल पर अपने लोगों के बीच रहने वाले हैं। हर वर्ग के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है क्योंकि सिर्फ चुनावी समर में वह लोगों के बीच नहीं जा रहे बल्कि पूरे 5 साल उन्होंने जनसेवा में अपना पूरा समय लगाया। शायद ही कोई फिरयादी उनके दफ्तर से मायूस होकर लौटा हो। यह विधायक प्रकाश नायक की लोकप्रियता ही है जिसके कारण लोग उन्हें फिर से विधायक बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

*विधायक प्रकाश को बदमान करने का कुत्सित प्रयास*
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि विधायक प्रकाश की बढ़ती लोकप्रिया और उनके पक्ष में बने मौहाल से भयभीत भाजपाई उन्हें सोची समझी रणनीति के तहत बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। विधायक प्रकाश के सफलतम पांच वर्षों की उनके पास कोई काट नहीं है तो उनके नाम को बदनाम किया जा रहा है। आमजनता भाजपाईयों की मानसिकता और मनोदशा को भलीभांति जानती है। पूरे 15 साल भाजपाईयों ने छत्तीसगढ़ को लूटा है। कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेश की हर आमोखास का विकास किया और विकासरत कदम उठाए हैं। अब भाजपा किस मुंह से लोगों के पास जा रही है यह उनकी बेशर्मी को बताता है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |